ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, T20 World Cup 2026 के शुरुआती मैचों से जोश हेजलवुड हुए बाहर
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण टी-20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं जाएंगे। राष्ट्रीय ...और पढ़ें

जोश हेजलवुड की चोट
पीटीआई, सिडनी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट से उबरने के बाद श्रीलंका में टी-20 विश्व कप के शुरूआती मैचों के लिए टीम के साथ नहीं जाएंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं नाथन हिल्स, टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल कोलंबो पहुंच चुके हैं और मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।
आस्ट्रेलिया को प्रारंभिक दौर के चार मैच श्रीलंका में खेलने हैं। उसे पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड से खेलना। हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में सिडनी में रहेंगे। सीन एबट यात्रा रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे । हेजलवुड चोट के कारण 2025 - 26 एशेज सीरीज से भी बाहर रहे थे। हालांकि डोडेमेड ने यह नहीं बताया कि हेजलवुड विश्व कप कब से खेल सकेंगे। आस्ट्रेलिया के प्रारंभिक दौर के मुकाबले 20 फरवरी को खत्म होंगे।
पैट कमिंस हो चुके हैं बाहर
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लग चुका था। तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब जोश हेजलवुड का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, हेजलवुड पहले कुछ मुकाबले मिस करने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं और खेलते हुए दिखाई देंगे। हेजलवुड का बाहर होना टीम के लिए झटका इसलिए भी है क्योंकि तेज गेंदबाजी में कोई भी बड़ा नाम शामिल नहीं है।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली है, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 3-0 से हार मिली। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कमजोर टीम मैदान में उतारी थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम एक मैच में भी कड़ी टक्कर नहीं दे सकी।
खबरें और भी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।