IND vs IRE 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड टीम ने बनाया खास प्लान, जार्ज डाकरेल ने किया खुलासा
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 26 जून से होगा। ...और पढ़ें
-1782403752102_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
आज डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
बेलफास्ट में खेला जाएगा पहला टी20
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला मैच
शेखर झा, जागरण नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 26 जून से होगा। नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, सबसे अधिक चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है, जिनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा है।
मुकाबले से पहले आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज जार्ज डाकरेल ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के साथ-साथ वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी का सामना करने के लिए भी खास रणनीति तैयार की है।
लोग पसंद कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। जिस अंदाज में उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है, उसी कारण लोग उन्हें खेलते हुए पसंद कर रहे हैं। हालांकि, हम उनके साथ किसी अलग तरह का व्यवहार नहीं करेंगे। जैसे बाकी बल्लेबाजों के लिए हमारी योजनाएं होती हैं, वैसे ही उनके लिए भी होंगी।
हमें ताकत का अंदाजा
हमें उनकी ताकत का अंदाजा है और हम अपनी रणनीति के जरिए उन्हें और बाकी भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा मुश्किल में डालने की कोशिश करेंगे। हमें यहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है और हम उसी का फायदा उठाना चाहेंगे। आगे उन्होंने विश्व चैंपियन भारत के विरुद्ध को लेकर कहा कि भारत के विरुद्ध खेलना हमेशा रोमांचक होता है।
यह दौरा हमेशा खास होता
आयरलैंड में भारत का दौरा करना हमारे लिए बेहद खास होता है और उम्मीद है कि उन्हें भी यहां का अनुभव पसंद आएगा। हमारी टीम के लिए भी यह एक नया दौर है। कुछ नए चेहरे जुड़े हैं और टीम की पहचान भी थोड़ा बदल रही है। विश्व कप चक्र की शुरुआत में भारत जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के विरुद्ध खेलना हमारे लिए खुद को परखने का शानदार मौका है। इससे हमें पता चलेगा कि हम इस समय कहां खड़े हैं और आने वाले वर्षों में किस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
खबरें और भी
नए कप्तान पर बात की
नए कप्तान को लेकर डाकरेल ने कहा कि लार्कन ने कप्तानी संभालने के बाद शानदार काम किया है। विश्व कप के दौरान जब पाल चोटिल हुए थे, तब भी उन्होंने कुछ मैचों में कप्तानी की थी। इसलिए हमें उनकी शैली का पहले से अनुभव है।
वह बहुत स्पष्ट सोच रखने वाले, शांत स्वभाव के और क्रिकेट को अच्छी तरह समझने वाले कप्तान हैं। वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपने खेल की जिम्मेदारी खुद ले और टीम को आगे बढ़ाने में योगदान दे। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नए खिलाड़ी आगे आएंगे और हमारी टी-20 क्रिकेट और मजबूत होगी।