विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन साल बाद भारत में होगी आईपीएल नीलामी, अरुण धूमल ने किया एलान; गोवा को मिली मेजबानी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM (IST)

आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी दिसंबर में गोवा में होगी। हालांकि, इसकी तारीखें अभी फाइनल नहीं हुई हैं।

भारत में होगी आईपीएल-2027 की नीलामी

भारत में होगी आईपीएल-2027 की नीलामी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी दिसंबर के महीने में गोवा में हो सकती है। लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की जानकारी दी है।

इसी के साथ तीन साल बाद आईपीएल नीलामी की भारत में वापसी हो रही है। पिछली तीन नीलामी दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुई थीं। धूमल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "हमने गोवा का नाम फाइनल कर दिया है। 15-16 दिसंबर संभावित तारीखें हो सकती हैं।

एक दिन की होगी नीलामी

धूमल ने पहले कहा था कि नीलामी को भारत में दोबारा आयोजित कराने की कोशिश की जा रही हैं। अब उनके इस बयान के बाद ये सफल होती दिख रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस बार नीलामी सिर्फ एक दिन की होगी क्योंकि ये मिनी नीलामी है।

धूमल ने पहले कहा था, "हर साल हम चाहते थे कि ये नीलामी भारत में हो, लेकिन शादियों के सीजन के कारण हमें वेन्यू नहीं मिलता था। इस साल हम चाहते थे कि ये नीलामी भारत में ही हो। इस बार छोटी नीलामी होगी और उम्मीद है कि हमें वेन्यू मिल जाएगा।"

शुरू हो जाएगी तैयारी

नीलामी का महीना फाइनल हो जाने के बाद सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों को तेज कर देंगी। इस समय सभी 10 फ्रेंचाइजियां नीलामी की तैयारी में ही जुटी होंगी और टीम को देखते हुए रणनीति बना रही होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने नए कोच का एलान किया है और अब उसकी तैयारियों को नीलामी की खबर आने के बाद बूस्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- किताब के पन्ने पलटकर पिता ने सिखाया क्रिकेट, बेटे ने बल्ले से बनाई अलग पहचान; जानिए कुमार कुशाग्र की जुनून वाली कहानी

यह भी पढ़ें- फिक्सिंग की बातों को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया है क्या है असली सच