Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अगले 20 सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट उसके कदमों में होगा', Vaibhav Suryavanshi के चयन पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया दावा

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 09:56 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन हो गया है। उन्हें इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुन लिया गया है। उन्हें इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इससे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट ग्रेम स्वान काफी खुश हैं। उनका कहना कि सूर्यवंशी अगले 20 सालों तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उन्होंने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है।

    स्वान का कहना है कि सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। उन्हें टीम में नहीं लाने का कोई कारण नहीं था। उनके आने से वर्ल्ड क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। यही नहीं पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने सूर्यवंशी को इस समय का बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी बताया है। स्वान ने वैभव को एक असाधारण प्रतिभा बताया है।

    ग्रेम स्वान ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

    जियोस्टार पर बात करते हुए स्वेन ने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्हें टीम में चुना गया है। ये वर्ल्ड क्रिकेट के लिए अच्छा है। वो इस समय बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलना चाहिए। इस आईपीएल से पहले मुझे नहीं पता था कि वे कितने अच्छे हैं। मुझे बस इतना पता था कि उनके अंदर टैलेंट है और उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाया था।"

    पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे लगा था कि आईपीएल में वर्ल्ड क्लास बॉलर्स उनकी कमजोरी पकड़ लेंगे। उनके खिलाफ तेज गेंदबाजी और काफी ज्यादा प्लानिंग होगी। हालांकि, इस खिलाड़ी ने हर चुनौती का सामना किया। एलिमिनेटर में जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, वैसी बल्लेबाजी मैंने बहुत ही कम देखी है। वे पैट कमिंस को मैदान के चारों तरफ मार रहे थे, तो मैं सोच रहा था कि ये लड़का वाकई कमाल का है। उन्हें टीम में शामिल नहीं करने का मुझे कोई कारण नहीं दिख रहा था। आपके पास अगले 20 सालों के लिए एक बहुत ही जबरदस्त खिलाड़ी मौजूद है।"

    खबरें और भी

    इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर वैभव का चुनाव

    वैभव को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। इसके अलावा वे एशियन गेम्स की टीम का भी हिस्सा हैं। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं। टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पहले से मौजूद हैं, जो भारत के लिए लगातार अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करना चुनौती होगी।

    यह भी पढ़ें- Shreyas Iyer ने कैसे लिखी वापसी की पटकथा? गंभीर-अगरकर को कप्तान बनाने पर किया मजबूर

    यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू और 15 में भारत की जर्सी, टी20 क्रिकेट में फटाफट चमका सूर्यवंशी का 'वैभव'