Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: रियान पराग की तारीफ करते नहीं थक रहा पूर्व दिग्गज, कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 05:04 PM (IST)

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स की गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत के दौरान रियान पराग के डेथ ओवरों में लिए गए साहसिक फैसलों की स ...और पढ़ें

    रियान पराग

    रियान पराग

    HighLights

    1. इरफान पठान ने रियान पराग की कप्तानी की तारीफ की

    2. पराग के डेथ ओवरों के फैसलों से आत्मविश्वास बढ़ा

    3. आर्चर और देशपांडे की गेंदबाजी ने जीत सुनिश्चित की

    पीटीआई, अहमदाबाद। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत के दौरान डेथ ओवरों में रियान पराग के साहसिक फैसलों से नेतृत्वकर्ता के तौर पर उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। मौजूदा सत्र में रॉयल्स की कप्तानी संभालने वाले पराग ने आखिरी पलों में एक अहम रणनीति फैसला करते हुए जोफ्रा आर्चर को 19वां और तुषार देशपांडे को आखिरी ओवर सौंपा।

    पठान ने कहा कि यह अब तक का सत्र का सबसे अच्छा मैच था। राजस्थान के लिए यह बहुत जरूरी था कि रियान पराग टीम की कप्तानी करते हुए वह सम्मान हासिल करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी ओवर में वह मुश्किल फैसला लिया और वह फैसला राजस्थान के पक्ष में गया जिससे उन्हें एक नेतृत्वकर्ता के तौर पर बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।

    जोफ्रा आर्चर की 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी

    वह 19वां ओवर फेंकने के लिए जोफ्रा आर्चर के पास गए, क्योंकि आम तौर पर आप आखिरी से पहले वाले ओवर में अपने सबसे अधिक अनुभवी गेंदबाज के साथ जाते हैं। आर्चर ने एक शानदार ओवर फेंककर इस कदम को सही ठहराया। आर्चर ने सिर्फ चार रन दिए जिसके बाद देशपांडे ने अंतिम ओवर में 10 रन का बचाव किया और रायल्स ने टाइटंस को छह रन से हरा दिया। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि रायल्स के विरुद्ध शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में साई सुदर्शन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: करामाती 20वां ओवर करने के बाद छाए तुषार देशपांडे, IPL के दिग्‍गज ने बांधे तारीफों के पुल

    यह भी पढ़ें- रियान पराग की तारीफ में सारी मर्यादा पार कर गए रवि शास्त्री, सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी भाषा जिसे पढ़कर सब रह गए हैरान

    खबरें और भी