रियान पराग की तारीफ में सारी मर्यादा पार कर गए रवि शास्त्री, सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी भाषा जिसे पढ़कर सब रह गए हैरान
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 के अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस मैच के बाद रवि शास्त्री राजस्थान के कप्तान रिया ...और पढ़ें
-1775377916684_m.webp)
रवि शास्त्री ने की रियान पराग की तारीफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल-2026 में अच्छा किया है। उसने अपने दोनों मैच जीते है। शनिवार को राजस्थान ने अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। राजस्थान ने रोमांचक मैच में ये जीत हासिल की और इसके बाद भारत के पूर्व कोच और कप्तान रवि शास्त्री ने पराग की कप्तानी में कुछ ऐसी बात लिख दी जिसे पढ़कर सभी हैरान रह गए।
पराग को इस सीजन राजस्थान का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और लगातार इस टीम का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।
शास्त्री ने पार की सारी मर्यादा
पराग की कप्तानी की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसमें रवि शास्त्री का नाम भी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पराग की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखी जिसमें कुछ ऐसी बात लिख दी जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया। शास्त्री के पोस्ट को अगर हिंदी में ट्रांसलेट किया जाए तो इसका मतलब सीधा है। शास्त्री ने लिखा, "आईपीएल इतिहास का सबसे अच्छा मैच। इस मैच को सहेज कर रख लीजिए। रियान पराग आपका कलेजा स्टील का है और सामने एक शानदार भविष्य है, खासकर लीडरशिप रोल में। शानदार टेम्परामेंट। शानदार खेले। आईपीएल जिंदाबाद।"
शास्त्री ने रियान पराग की हिम्मत की तारीफ करते हुए जिन शब्दों का प्रयोग किया वो आम बोलचाल में अशोभनीय माने जाते हैं। शास्त्री ने इंग्लिश में क्या लिखा आप पढ़ें यहां-
Easily one of the best games in @IPL history. Archive this one! @ParagRiyan , you have got Balls of steel and a big future ahead, especially in a leadership role. Outstanding temperament. Well played! IPL Zindabad! @rajasthanroyals #GTvsRR #IPL2026 pic.twitter.com/Zc3mi0blak
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 4, 2026
इस तरह मिली जीत
राजस्थान द्वारा रखे गए 211 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को आखिरी दो ओवरों में 15 रनों की जरूरत थी। टीम की प्लानिंग जोफ्रा आर्चर से आखिरी ओवर करवाने की थी और 19वां ओवर तुषार देशपांडे को देने का फैसला हुआ था, लेकिन पराग ने उप-कप्तान ध्रुव जुरेल से बात करने के बाद फैसला बदला और आर्चर को 19वां ओवर दिया। यहीं मैच का पासा पलट गया और राजस्थान को छह रनों से जीत मिली।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद CSK को कोस रहे हैं फैंस, इस तरह से निकाल रहे हैं पुरानी भड़ास