Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तान सिर्फ नाटक कर...', T20 World Cup में भारत के मैच का बायकॉट करने के फैसले के बाद PCB पर जमकर बरसे हरभजन सिंह

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 04:04 PM (IST)

    पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है। ये मैच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है लेकिन प ...और पढ़ें

    पाकिस्तान पर बरसे हरभजन सिंह

    पाकिस्तान पर बरसे हरभजन सिंह

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने का फैसला किया

    2. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होना है मैच

    3. हरभजन सिंह ने PCB पर साधा निशाना

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच से पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया। पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले के बाद भारत के तमाम पूर्व क्रिकेटर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है।

    हरभजन ने पाकिस्तान के इस फैसले पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने लोगों को गुमराह कर रहा है और बांग्लादेश के साथ खड़े होने का दिखावा कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है और हरभजन ने इसे मात्र एक नाटक बताया है।

    पाकिस्तान पर बरसे हरभजन सिंह

    पाकिस्तान के इस एलान के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का ये फैसला बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह है। पाकिस्तान का कहना है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेंगे लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। यही पाकिस्तान की सरकार बाद में कहेगी कि ये मामला बांग्लादेश का था और आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था, जिसे हम सुलझाने के लिए तैयार थे। पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खड़े होने का दिखावा कर रहा है और उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए ये नाटक रचा है।"

    पाकिस्तान बेवजह खड़ा कर रहा विवाद

    हरभजन ने आगे कहा, "आप बांग्लादेश के समर्थन की बात करते हैं लेकिन आपके उन लोगों का क्या जो भारत-पाकिस्तान का मैच देखना चाहते हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर आईसीसी ने मतदान कराया था और उसे 14-2 के अंतर से खारिज कर दिया गया। इस मतदान के दौरान ऑस्ट्रेलिया, साउठ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे अन्य देशों ने भाग लिया था। ऐसे में इसको मुद्दा बनाकर आप बेवजह विवाद क्यों खड़ा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    बांग्लादेश का बाहर होना

    मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था। अब पाकिस्तान ने इसे बांग्लादेश के खिलाफ अन्याय बताकर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan T20 World Cup: सिर्फ 2 प्वाइंट नहीं, सेमीफाइनल का टिकट भी खोएगा पाकिस्तान, भारत से मैच बॉयकॉट ले डूबेगा!

    यह भी पढ़ें- अंडर-19 वर्ल्ड कप में हरियाणा के लाल का कमाल, कनिष्क चौहान ने पाकिस्तान को चटाई धूल; गांव में दिवाली जैसा जश्न