Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केएल राहुल या विराट कोहली नहीं, हरभजन सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान को बताया क्रिकेट का 'बाहुबली'

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 03:59 PM (IST)

    हरभजन सिंह ने एमएस धोनी की 11 गेंद पर शानदार 26 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत दिलाने के बाद उनकी सराहना की है। हरभजन सिंह ने ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने धोनी को बताया क्रिकेट का बाहुबली। फाइल फोटो
    हरभजन सिंह ने धोनी को बताया क्रिकेट का बाहुबली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरभजन सिंह ने एमएस धोनी की तारीफ की
    2. हरभजन सिंह ने धोनी को बताया क्रिकेट का बाहुबली
    3. धोनी ने एलएसजी के खिलाफ खेली 11 गेंद पर 26 रन की पारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह का मनाना है कि केएल राहुल या विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाहुबली हैं। हरभजन सिंह ने धोनी की लखनऊ के खिलाफ खेली गई 11 गेंद पर 26 रन की तूफानी पारी की सराहना की है।

    एमएस धोनी ने समय को एक बार फिर पीछे की तरफ मोड़ दिया जब 43 वर्षीय दिग्गज ने 11 गेंद पर 26 रन की तेज पारी खेलकर सीएसके को मैच जिताया। 168 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी पांच ओवरों में 57 रन की जरूरत थी। शिवम दुबे दूसरे छोर पर 20 गेंद पर 17 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। धोनी ने अपनी तेज पारी से मैच का रुख पलट दिया।

    धोनी को बताया क्रिकेट का बाहुबली

    धोनी की पारी देख पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी की सराहना की। हरभजन सिंह ने उम्दा पारी की तारीफ करते हुए एमएस धोनी को क्रिकेट का बाहुबली बता दिया। हरभजन ने यह बयान अपने यूट्यूब चैनल पर दिया।

    'धोनी के पास जादुई टच'

    हरभजन सिंह ने कहा, एमएस धोनी क्रिकेट के बाहुबली हैं। कप्तान ने दिखाया दुनिया को दिखाया कि जब वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं तो क्या कर सकते हैं। वह नंबर-9 के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने ना सिर्फ उम्दा बल्लेबाजी की बल्कि शिवम दुबे की भी मदद की। धोनी के पास जादुई टच है, उन्होंने समय को पीछे मोड़ दिया है।

    धोनी को बताया चतुर कप्तान

    भज्जी ने आगे कहा, वह जैसे ही कप्तान बने, सभी चीजे अचानक बदल गईं। वह अलग तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम उनकी कप्तानी में अलग तरीके से खेल रही है। गेंदबाजी में चतुराई के साथ बदलाव किया है। वह सही समय पर बल्लेबाजी करने आएं और मैच का पूरा रुख बदल दिया।

    पांच हार के बाद दर्ज की पहली जीत

    बता दें कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार पांच मैच हारने के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। चेन्नई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर इकाना में पांच विकेट से धूल चटाई और टूर्नामेंट में अपने आपको जिंदा रखा है। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2025: हरभजन सिंह ने स्पिनर्स को दी खास सलाह, बताया किन चीजों को करने से बचना है

    यह भी पढे़ं- 'उनकी अपनी उपलब्धियां क्या हैं', शमा मोहम्मद पर बरसे हरभजन सिंह; रोहित शर्मा का किया सपोर्ट