विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे को...', छपरी कमेंटेटर बोलने पर भड़के हरभजन सिंह; यूजर को लगाई फटकार

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:18 PM (IST)

IPL 2026 का शनिवार, 28 मार्च से आगाज हुआ। शनिवार को खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी।

हरभजन सिंह ने लगाई क्‍लास।

हरभजन सिंह ने लगाई क्‍लास।

HighLights

  1. शनिवार से हुआ IPL 2026 का आगाज

  2. पहले मैच में RCB की टक्‍कर SRH से हुई 

  3. बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का शनिवार, 28 मार्च से आगाज हुआ। शनिवार को खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मैच विनिंग फिफ्टी लगाई। देवदत्‍त ने 26 गेंदों पर 61 और कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। वहीं हैदराबाद के कप्‍तान ईशान किशन ने 80 रन की पारी खेली।

अनिकेत की तूफानी पारी

हैदराबाद की ओर से अनिकेत वर्मा का कैमियो मजेदार रहा। उन्‍होंने 3 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 18 गेंदों पर 43 रन जड़ दिए। मैच के बाद कमेंटेटर इयान बिशप ने अनिकेत वर्मा की स्टोरी सुनाई। अनिकेत जब 3 साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया। ऐसे में वह चाचा के साथ भोपाल चले गए और वहीं वह क्रिकेट की A B C D सीखी।

बिशप ने की तारीफ

बिशप की तारीफ हो रही है कि वह भारतीय क्रिकेटर के बारे में जानते हैं। हालांकि, एक्‍स पर एक यूजर ने हिंदी कमेंटेटर्स की आलोचना की, इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भड़क गए। Homie नाम के यूजर ने लिखा, "इयान बिशप हिंदी छपरी कमेंटेटर्स से ज्यादा भारतीय हैं।" इस पोस्ट में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह नजर आ रहे हैं। हरभजन ने लिखा, "हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। चल निकल यहां से टॉमी Not Homie।"

 

 

 

एक्‍स पर होमी ने फिर लिखा, अश्विन से ईर्ष्या हुई तेरा करियर खत्म हो गया अब कमेंट्री पर ध्यान दे वरना यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। इस पर भज्‍जी ने अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया और लिखा, 'कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हजम नहीं हुआ। चल बे टोमी'

 

 

 

यह भी पढ़ें- मां को खोने का गम और चाचा का सहारा, अब IPL को मिल गया नया सितारा; नाम अनिकेत वर्मा

यह भी पढ़ें- RR vs CSK Playing 11: अनैकप्‍ड ऑलराउंडर का होगा डेब्‍यू! Vaibhav Suryavanshi बल्‍ले से मचाएंगे धमाल