Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां को खोने का गम और चाचा का सहारा, अब IPL को मिल गया नया सितारा; नाम अनिकेत वर्मा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:32 PM (IST)

    Who is Aniket Verma: आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी अनिकेत वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाकर सु ...और पढ़ें

    RCB vs SRH: कौन हैं Aniket Verma? जिन्होंने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में मचाया धमाल

    RCB vs SRH: कौन हैं Aniket Verma? जिन्होंने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में मचाया धमाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां खिलाड़ियों को सपनों को सच करने का मौका मिलता है। हर साल यहां कुछ नए चेहरे उभरते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक स्टोरी आईपीएल 2026 के ओपनर मैच में मिली।

    हम किसी और की नहीं, बल्कि बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी अनिकेत वर्मा की, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोककर सुर्खियां बटोर ली। उनकी इस छोटी सी पारी ने मैच का रुख बदल दिया था।

    Aniket Verma ने लूटी महफिल

    दरअसल, IPL 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में अनिकेत वर्मा को अपनी टीम में शामिल किया था। 24 साल का ये बैटर हार्दिक पांड्या को अपना रोल मॉडल मानता है और उन्हीं की तरह मैच फिनिश करने की कला सीख रहा हैं।

    IPL 2026 के पहले मुकाबले मैच में जहां हर किसी की नजरें विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर था, तो उस बीच अनिकेत वर्मा ने महफिल लूट ली। अनिकेत ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया। उनकी इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में लगे 4 बड़े छक्कों ने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया। आइए जानते हैं कौन हैं अनिकेत वर्मा?

    खबरें और भी

    • पूरा नाम - अनिकेत वर्मा
    • जन्म- फरवरी 2002
    • कहां से ताल्लुक- झांसी, उत्तर प्रदेश
    • घरेलू टीम -मध्य प्रदेश
    • IPL टीम- सनराइजर्स हैदराबाद
    • नीलामी कीमत - 30 लाख रुपये
    बता दें कि अनिकेत के लिए पिछला साल भी बेमिसाल रहा था। अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने 12 पारियों में 166.19 के स्ट्राइक रेट से 236 रन कूटकर हर किसी का दिल जीत लिया था।

    संघर्ष भरी है अनिकेत वर्मा की कहानी

    अनिकेत की जिंदगी आसान नहीं रही। जब वह महज 3 साल के थे, तो उनके सिर से मां का साया उठ गया था। मां को खोने के बाद उनके चाचा अमित वर्मा ने उन्हें संभाला और दादी ने उन्हें पाला। झांसी जैसे शहर से आने वाले अनिकेत क्रिकेट में नाम कमाएंगे ये उन्हें भी नहीं पता था, लेकिन कुछ बनने की उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा ही दिया।

    उनके क्रिकेटर बनने का सपना उनके चाचा ने देखा और इसे पूरा भोपाल में एक कोच नंदजीत की मेहनत ने भी पूरा कर दिखाया। उनके चाचा के मुताबिक, वो रोज घंटों मैदान में अभ्यास करते थे। कई बार 10 घंटे तक ताकि अपने दर्द को खेल में बदल सकें। कम संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी।

    IPL 2026 के ओपनिंग मैच में दिखाया जलवा

    आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही अनिकेत वर्मा ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। खासकर आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी पारी चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखा दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। अनिकेत ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 238 के स्ट्राइक रेट से 18 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    घरेलू क्रिकेट टीम के लिए भी मचाया धमाल

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आने से पहले घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में उन्होंने धमाल मचाया। भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ा। उनकी इस पारी में 13 छक्के शामिल रहे। टूर्नामेंट के 6 मैचों में उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट और 54.6 की औसत से सबसे ज्यादा 273 रन बनाए। अनिकेत ने ही सबसे अधिक 25 छक्के भी लगाए थे। इसी मैच के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu ने उठाई मांग, बोले- विराट कोहली फिर संभालें टेस्ट कप्तानी का जिम्मा

    यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli का दौर खत्म...', RCB की एकतरफा जीत के बाद Mohammad Kaif के पोस्ट से मचा बवाल