Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu ने उठाई मांग, बोले- विराट कोहली फिर संभालें टेस्ट कप्तानी का जिम्मा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 02:54 PM (IST)

    Ambati Rayudu on Virat Kohli: पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा कि विराट कोहली में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ambati Rayudu on Virat Kohli: आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विराट कोहली ने बल्ले से तहलका मचाया। किंग कोहली ने 10 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

    किंग कोहली की मैच जिताऊ पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। रायडू का मानना है कि कोहली के अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 'कप्तान' के तौर पर वापसी करनी चाहिए।

    Ambati Rayudu ने Virat Kohli को लेकर दिया बयान

    ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक शो के दौरान अंबाती रायडू ने पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ चर्चा करते हुए कहा कि विराट कोहली अभी अपने करियर के अंत के करीब बिल्कुल नहीं हैं। रायडू ने कहा,

    मुझे नहीं लगता कि वह अपने करियर के अंत के आसपास भी हैं। मुझे लगता है कि उनके पास अभी भी 5 या 6 साल का क्वालिटी क्रिकेट बचा है। जैसा कि मैं और संजय (बांगर) पहले चर्चा कर रहे थे, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में वापसी करनी चाहिए।

    -

    अंबाती रायडू

    खबरें और भी

    कोहली को बताया भारत का सबसे महान टेस्ट कप्तान

    विराट कोहली ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनकी कप्तानी की तारीफ करते हुए रायडू ने आगे कहा,

     

     

    कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान हैं। वह जिस तरह से अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका टेस्ट में न होना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

    -

    अंबाती रायडू

    कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मैच में मचाया गदर

    विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़कर आरसीबी को एकतरफा जीत दिलाई।

    अब आरसीबी की भिड़ंत 5 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगी, जहां एक बार फिर सबकी नजरें किंग कोहली पर होंगी।

    यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli का दौर खत्म...', RCB की एकतरफा जीत के बाद Mohammad Kaif के पोस्ट से मचा बवाल

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: कोहली का 'विराट' कीर्तिमान, IPL 2026 के पहले ही मैच में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड; दुनिया ने ठोका सलाम!