Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Virat Kohli का दौर खत्म...', RCB की एकतरफा जीत के बाद Mohammad Kaif के पोस्ट से मचा बवाल

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 12:45 PM (IST)

    मोहम्मद कैफ ने स्टार बैटर विराट कोहली की तारीफ करते हुए आलोचकों को आड़े हाथ लिया है। कैफ ने आरसीबी के आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच जीतने के बाद एक्स पर ए ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी

    2. कोहली-पडिक्कल के बीच 101 रन की साझेदारी हुई

    3. मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली को लेकर शेयर किया पोस्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका दबदबा अभी खत्म नहीं हुआ है।

    एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने महज 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन कूटकर आरसीबी को एकतरफा जीत दिलाई। आरसीबी की इस जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    Mohammad Kaif का कोहली को लेकर पोस्ट वायरल

    आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली की इस शानदार फॉर्म को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उनके बचाव में एक पोस्ट शेयर किया। कैफ ने कोहली के पिछले 10 सफेद गेंदल पारियों के आंकड़े गिनाते हुए लिखा,

     

     

    कल्पना कीजिए, ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीरो पर आउट होने के बाद लोगों ने कहा था कि विराट कोहली का दौर खत्म हो गया है। जबकि लिमिटेड ओवर्स में उनकी पिछली पारियां हैं- 74, 135, 102, 65, 131, 77, 93, 23, 124 और आज के नाबाद 69 रन।

    -

    मोहम्मद कैफ

    खबरें और भी

    हालांकि, कई फैंस ने कैफ के इस पोस्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाए। फैंस का कहना है कि जब कोहली लगातार परफॉर्म कर रहे हैं, तो अभी इस बयान या फिर उनके बचाव की जरूरत नहीं थी। कुछ यूजर्स ने ये याद दिलाया कि कोहली की आलोचना टेस्ट क्रिकेट फॉर्म को लेकर की गई थी, न कि वनडे और टी20 को लेकर।

    कोहली ने रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

    इस मैच के दौरान विराट ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। वो आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए (Run Chase) 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया।

    विराट ने SRH के खिलाफ मैच में 29 रन बनाते ही शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया। 398 पारियों में उनके नाम 13612 रन हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम 13571 रन हैं। 

    एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी कोहली ने अपने नाम किया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली ने 28 बार 50 रन बनाए हैं।  

    RCB की ऐतिहासिक जीत

    आरसीबी ने IPL का सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड हासिल करके 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

    यह भी पढ़ें- RCB का 'विराट' धमाका, बना डाला IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज; RR को छोड़ा पीछ

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: कोहली का 'विराट' कीर्तिमान, IPL 2026 के पहले ही मैच में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड; दुनिया ने ठोका सलाम!