Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB का 'विराट' धमाका, बना डाला IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज; RR को छोड़ा पीछे

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

    RCB fastest 200+ Record Chase: आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच को एकतरफा अंदाज में जीता। साथ ही आईपीएल में 200+ रनों क ...और पढ़ें

    RCB ने IPL का सबसे तेज 200+ रन चेज किया हासिल

    RCB ने IPL का सबसे तेज 200+ रन चेज किया हासिल

    HighLights

    1. आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाज को 6 विकेट से रौंदा

    2. आरसीबी की तरफ से चमके देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली और जैकब डफी

    3. आईपीएल में 200 प्लस रनों का लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल करने का रिकॉर्ड आरसीबी ने हासिल किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। आरसीबी ने अपने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी और विजयी आगाज किया। इस मैच में जैकब डफी ने गेंद से कहर बरपाया, तो विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से शानदार खेल दिखाकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

    RCB ने IPL का सबसे तेज 200+ रन चेज किया हासिल

    दरअसल, इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru IPL) ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

    इस तरह आरसीबी की टीम ने आईपीएल में 200 प्लस रनों का लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी ने पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 प्लस रन का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल किया था।

    IPL में सबसे कम ओवर में 200 प्लस रन चेज करने वाली टीमें

    • आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (15.4 ओवर), बेंगलुरु, साल 2026
    • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (15.5 ओवर), जयपुर, साल 2025
    • आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (16.0 ओवर), अहमदाबाद, साल 2024
    • मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी (16.3 ओवर), वानखेड़े, साल 2023
    • दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात 17.3), दिल्ली, साल 2017

    आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरा सबसे सफल रन चेज किया है। इससे पहले साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने इस टीम के खिलाफ 206 का लक्ष्य हासिल किया था। आईपीएल में आरसीबी का ये तीसरा सबसे सफल 200 प्लस रनों का चेज है। 

    खबरें और भी

    विराट कोहली का धमाका

    विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद ही शानदार तरीके से की। ये दूसरा मौका है जब कोहली ने आईपीएल सीजन के ओपनिंग मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले सास 2025 में केकेआर के खिलाफ पहले मैच में कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए थे और अब आईपीएल के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नाबाद 69 रन बनाए हैं। वहीं, किंग कोहली आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली रन चेज करते हुए अब तक 4027 रन बना चुके हैं। 

    आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन 

    • विराट कोहली- 4027 रन
    • डेविड वॉर्नर- 3285 रन
    • रोहित शर्मा- 3238 रन
    • शिखर धवन- 2843 रन
    • रॉबिन उथप्पा- 2832 रन

    यह भी पढ़ें- VIDEO: ईशान को झप्पी, अनुष्का को 'फ्लाइंग किस'... चिन्नास्वामी में दिखा विराट कोहली का 'Pookie' अवतार!

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: कोहली का 'विराट' कीर्तिमान, IPL 2026 के पहले ही मैच में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड; दुनिया ने ठोका सलाम!