VIDEO: ईशान को झप्पी, अनुष्का को 'फ्लाइंग किस'... चिन्नास्वामी में दिखा विराट कोहली का 'Pookie' अवतार!
IPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। जीत के बाद, कोहली ने ...और पढ़ें
HighLights
RCB ने SRH को IPL 2026 के ओपनिंग मैच में 6 विकेट से हराया
विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद वाइफ अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का ओपनिंग मुकाबला केवल दबदबे और जीत की रात नहीं थी, बल्कि इसमें भावनाओं और रोमांस का तड़का भी लगा। विराट कोहली ने न केवल अपने बल्ले से मैदान में तबाही मचाई, बल्कि पत्नी अनुष्का शर्मा पर भी बीच मैदान प्यार लुटाया।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आरसीबी (RCB) को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाने के बाद, कोहली स्टैंड्स की ओर मुड़े और उन्होंने अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' दी। स्टैंड्स में आरसीबी की महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और बाकी खिलाड़ियों के साथ बैठी बॉलीवुड स्टार अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस के साथ जवाब दिया। इस खूबसूरत पल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli ने बीच मैदान अनुष्का शर्मा पर यूं लुटाया प्यार
दरअसल, टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर चैंपियन जैसी शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 26 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट के रूप में पहला झटका लगा। वह आठ रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने।
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 101 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया।
खबरें और भी
पडिक्कल (61) ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर विराट कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने 33 गेंदों में आइपीएल का अपना 64वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली अंत तक नाबाद रहे और 69 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने खुशी में अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। इस दौरान अनुष्का मुस्कुराते हुए दिखीं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Picking up exactly where they left off! ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH 👏
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK