यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND W vs NZ W: करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर लगाई जमकर फटकार
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया। इस मैच में भारत ने खराब बल्ल ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया
- हार के बाद निराश दिखीं भारतीय कप्तान
- खराब फील्डिंग पर खिलाड़ियों को जमकर लगाई फटकार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराश जताई और खराब फील्डिंग की आलोचना की। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिया।
भारतीय कप्तान ने कहा, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला, जबकि उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। हमने मौके बनाए, लेकिन उसको भुना नहीं सके। फील्डिंग में हमने काफी गलतियां की, हालांकि, हम इससे बहुत कुछ सीखेंगे। हमने इससे पहले कई बार 160-170 रनों को चेज किया है और आज भी यही उम्मीद कर रहे थे।
हरमनप्रीत कौर ने लगाई फटकार
हरमनप्रीत ने आगे कहा, किसी एक को पूरी पारी खेलनी थी, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे। यह ग्रुप आसान नहीं है और हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही है, लेकिन हम आगे अच्छा क्रिकेट खेलना चाहेंगे। हर मैच बहुत महत्वपूर्ण है।
गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड ने टी20I में रनों के हिसाब से भारत पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भारत को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग हर विभाग में लगभग पीछे छोड़ा। भारतीय टीम को इस करारी हार के बाद आत्मनिरीक्षण की जरूरत है।
6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला
भारतीय टीम के पास हर तरह के बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें देखना होगा कि वे इनका किस तरह से उपयोग कर सकते हैं। भारत वैसे भी ग्रुप ऑफ डेथ में था। इस हार के बाद उनकी राह और भी मुश्किल होती जाएगी। भारत का अगला मुकाबल 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से है।
यह भी पढे़ं- Amelia Kerr Run Out: भारत के साथ हुई बेईमानी! न्यूजीलैंड की बैटर हुईं आउट तो अंपायर ने कर दिया बड़ा खेल
यह भी पढ़ें- Dead Ball Rule: अमेलिया केर हुईं रन आउट पर अंपायर ने दी डेड बॉल, जानें क्या होते हैं इसके नियम