Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कप्तानी के लिए मुझे व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं', कैप्‍टन बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्‍शन आया सामने

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 07:11 PM (IST)

    भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी मिलने के बाद कहा कि उन्हें बचपन से ही चुनौतियों का सामना करने में आनंद आता है। ...और पढ़ें

    टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर

    टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर

    HighLights

    1. श्रेयस को सौंपी गई है टी-20 टीम की कप्तानी

    2. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर करेंगे कप्तानी

    3. शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया

    मुंबई, पीटीआई। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी मिलने के बाद कहा कि उन्हें बचपन से ही चुनौतियों का सामना करने में आनंद आता है और भारतीय टीम की अगुवाई करने का मौका मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उन्हें अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत है। 31 साल के श्रेयस को शनिवार को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। श्रेयस ने विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह ली।

    श्रेयस ने कहा कि मुझे अपना व्यक्तित्व बदलने की जरूरत नहीं है। मैं पहले से जैसा था, वैसा ही रहूंगा। मैं किसी के जैसा बनने या किसी की छाया में रहने की कोशिश भी नहीं करूंगा। जाहिर सी बात है कि मैंने बचपन से ही चुनौतियों का सामना करने में आनंद पाया है। खासतौर से मुंबई का होने के नाते, जहां क्रिकेट बहुत बड़ा है, प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। हर बच्चा मुंबई के लिए खेलना चाहता है।

     

     

    श्रेयस ने ये भी कहा कि उनकी सोच हमेशा ही जीतने की रहती है, फिर चाहे वो किसी के भी विरुद्ध खेलें। मैंने जिस किसी के भी विरुद्ध खेला है, मेरी सोच हमेशा जीतने की रही है। फिर चाहे वो सीखने की बात हो या जीतने की। इसलिए चाहे सीखना हो या जीतना, यह गौण है, लेकिन आप बड़े होते हुए खेल का जितना आनंद लेते हैं।

    आपके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना उतनी ही अधिक विकसित होती है, खासकर क्रिकेट या किसी अन्य खेल को खेलते समय। मेरे हिसाब से ये चीज आपको और ऊपर ले जाती है और आप जिम्मेदारी लेना चाहते हैं और जबकि अब मुझे ये जिम्मेदारी मिल गई है, ये एक बड़ी चुनौती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार, आयरलैंड और इंग्‍लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान

    यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav का कप्तानी से हटने के बाद आया पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका