Suryakumar Yadav का कप्तानी से हटने के बाद आया पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई ने टी20 की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है और अब इसको लेकर यादव का रिएक्शन सामने आया ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारत को नया कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड-आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए भारत के स्क्वाड का एलान किया है और अय्यर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वे 2023 में भारत के लिए आखिरी बार टी20 क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए थे।
सूर्या को कप्तानी से ऐसे समय में हटाया गया, जब उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम इंडिया को विश्व कप जिताया। इसके बाद अब पहली बार उनका रिएक्शन सामने आया है। सूर्या को कप्तानी से, तो हटाया ही गया, साथ में उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया। यादव का पिछले एक साल से प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2026 में भी सूर्या अपनी छाप नहीं छोड़ सके और इसी वजह से उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन आया सामने
भारतीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने भारत का स्क्वाड शेयर करते हुए लिखा, "इस बेहद कुशल समूह को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।"
Suryakumar Yadav’s Instagram story. pic.twitter.com/7CGiqazniN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2026
सूर्या की कप्तानी का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की 52 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 42 मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया को सिर्फ 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उनकी अगुवाई में भारत कभी भी कोई सीरीज नहीं हारा। हालांकि, अब उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अगर सूर्या आईपीएल 2026 में बल्ले से कमाल करते, तो वे टीम में बने रह सकते थे लेकिन उनका ये सीजन बहुत ही साधारण गया, जिसकी वजह से उन्हें टीम से भी जगह गंवानी पड़ी।
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
खबरें और भी
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में आया नाम तो भावुक हो गए पिता संजीव, कहा- देश को जीत दिलाए बेटा, रिकॉर्ड से मतलब नहीं
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, गावस्कर-सहवाग की लिस्ट में मारी एंट्री