IND vs AFG: केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, गावस्कर-सहवाग की लिस्ट में मारी एंट्री
केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने शतक लगा दिया है। इसी के साथ राहुल ने वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर की लिस्ट मे ...और पढ़ें

केएल राहुल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की लिस्ट में एंट्री मार ली है। राहुल का ये टेस्ट क्रिकेट में 12वां शतक है। इसके अलावा अफगानिस्तान छठी ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया है।
अफगानी टीम के लिए भारत के अच्छी शुरुआत की थी और यशस्वी जायसवाल-राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन राहुल क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने शतक लगाया लेकिन फिर आउट हो गए। इस सेंचुरी के साथ ही केएल ने सहवाग और गावस्कर की खास लिस्ट में जगह बना ली है।
केएल राहुल ने लगाया शतक
राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत से ही संयम दिखाया और बेहतरीन बैटिंग की। राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके निकले। ये उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। यही नहीं राहुल ने 6 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर राहुल का 11वां शतक है और इसी के साथ उन्होंने गावस्कर और सहवाग की लिस्ट में जगह बना ली है।
राहुल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर वे सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे अधिक सेंचुरी गावस्कर ने लगाए हैं, जहां उन्होंने 203 पारियों में पारी की शुरुआत करते हुए 33 शतक लगाया था।
खबरें और भी
भारत के लिए ओपनर के तौर पर सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
- सुनील गावस्कर - 33
- वीरेंद्र सहवाग - 22
- मुरली विजय - 12
- केएल राहुल - 11
साई सुदर्शन ने भी लगाई फिफ्टी
जायसवाल के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन आए। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की लेकिन शतक लगाने से चूक गए। सुदर्शन ने 104 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। मुकाबले से पहले उनकी जगह को लेकर संदेह था और देवदत्त पडिक्कल को मौका दिए जाने की बातें हो रही थीं। हालांकि, अंत में सुदर्शन को ही टीम में शामिल किया गया।