IND U19 vs ENG U19: 'मैं इस अवॉर्ड को...,' 175 रन ठोकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कुछ ऐसा, जीत लिया सभी का दिल
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। उनकी शानदार पारी की बदौ ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाए
भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब जीता
सूर्यवंशी ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिससे टीम इंडिया का स्कोर 411 रनों तक पहुंच गया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़ा अंतर रहे और उन्होंने अकेले मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
सूर्यवंशी ने अपनी 175 रनों की पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, सूर्यवंशी ने इस अवॉर्ड को सपोर्टिंग स्टाफ के नाम किया और सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने मैच के बाद बात करते हुए बताया कि वे इसकी तैयारी काफी पहले से कर रहे थे और उसी का नतीजा है कि आज वे वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने डेडिकेट किया अवॉर्ड
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए वैभव ने कहा, "अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं। हमने इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरु कर दी थी, हमने एशिया कप खेला और उससे पहले द्विपक्षीय सीरीज भी खेली, जिसकी वजह से हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मैं अपने इस अवॉर्ड को पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित करना चाहता हूं। हमारा मुख्य लक्ष्य यही था कि दबाव में न आएं।"
सपोर्ट स्टाफ की मेहनत
सूर्यवंशी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हमने अपने ऊपर भरोसा रखा और टूर्नामेंट से पहले हम जो करते आ रहे थे, वही वर्ल्ड कप में भी दोहराया। पिछले 8-9 महीनों से हमारा सपोर्ट स्टाफ और टीम मिलकर वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी कर रहे थे और उसी वजह से आज हम चैंपियन बनने में कामयाब हुए हैं। मुझे खुद पर पूरा भरोसा है, मैं दबाव और बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। इसी विश्वास की वजह से मैं फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर सका।"
खबरें और भी
भारत की वर्ल्ड कप में जीत
भारत ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने 100 रनों से वर्ल्ड कप अपने नाम किया और टीम इंडिया छठी बार चैंपियन बनी।