IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल या आसमान रहेगा साफ? कैसा होगा मुंबई का मौसम
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला होने वाला है। यूएसए ने पहले भी भारत को कड़ी टक्कर दी है, जिससे यह मुकाबला रोमांचक होने की ...और पढ़ें

भारत-यूएसए मैच में कैसा रहेगा मौसम?
HighLights
भारत-यूएसए मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा
मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं, मौसम पूरी तरह साफ
दिन का तापमान 33°C, रात में 23°C रहने का अनुमान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया अपना दम दिखाने को तैयार है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम यूएसए को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करेगी। यूएसए ने इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में दमदार खेल दिखाया था और 238 रनों के जवाब में 200 रन ठोक डाले थे। यूएसए अपनी बैटिंग पॉवर को दिखाकर मैदान पर उलटफेर करने को बेकरार होगी, जिससे ये मुकाबला और भी रोमांचक बन सकता है।
इस मैच से पहले मौसम एक चिंता का सबब बना हुआ है क्योंकि मैच के लिए मौसम का सबसे अहम रोल होता है और ये मुकाबले के नतीजों को प्रभावित कर सकता है। अगर बारिश होती है, तो मैच छोटा हो जाता है या फिर रद्द हो जाता है। इसके अलावा अगर ओस आती है, तो गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत-यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम मेहरबान रहेगा या फिर खलल डाल सकता है।
USA ने भारत को दी थी टक्कर
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मुकाबला खेला गया था। इस मैच में यूएसए ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 110 रनों का मामूली स्कोर बनाया था। हालांकि, भारत भी एक समय मुश्किल में आ गया था और इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में हासिल किया था। ऐसे में भारत को इस मुकाबले में अपना पूरा जोर लगाकर खेलना होगा और टूर्नामेंट का शानदार अंदाज में आगाज करना होगा।
कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
भारत और यूएसए का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस दिन मुंबई में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है और मुकाबले में कोई खलल नहीं पड़ने वाली है। दिन के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा रात के समय तापमान में गिरावट आएगी और पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मैच के दौरान बारिश नहीं होगी और इस वजह से पूरा मैच होने की संभावना है।
खबरें और भी
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर।