Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs USA Pitch Report: बल्लेबाज करेंगे रनवर्षा या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा? भारत-यूएसए मैच में कैसी होगी वानखेड़े की पिच

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:22 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत का पहला मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम म ...और पढ़ें

    भारत-यूएसए मैच की पिच रिपोर्ट

    भारत-यूएसए मैच की पिच रिपोर्ट

    HighLights

    1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-यूएसए का मैच

    2. 7 फरवरी को मुंबई में होगा मुकाबला

    3. कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खतरनाक फॉर्म में चल रही भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलेगी। टीम इंडिया का इस समय बाकी टीमों में खौफ है क्योंकि भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली गेंद से ही बॉलर्स पर टूट पड़ते हैं। अगर पिच से गेंदबाजों को अधिक मदद न मिले, तो टीम इंडिया को रोक पाना और भी अधिक मुश्किल हो जाता है।

    भारत और यूएसए की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना मुकाबला खेलेगी, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें, तो ऐसा लगता है कि उन्हें 250 से कम का स्कोर कबूल ही नहीं है। मुबंई में भी यूएसए के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वानखेड़े की पिच से किसे मदद मिलने की उम्मीद है।

    टी20 वर्ल्ड कप का पहला दिन

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन ही प्रशंसकों को क्रिकेट का भरपूर डोज मिलने वाला है। इस दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच होगा।

    कब और कहां खेला जाएगा मैच?

    भारत और यूएसए की टीम के बीच ये मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।

    खबरें और भी

    कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें, तो ये बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। यहां पर पिच आमतौर पर सपाट होती है और छोटी बाउंड्री की वजह से बल्लेबाजों को फायदा मिलता है।

    इस स्टेडियम में आखिरी मैच 2 फरवरी 2025 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया था और भारत ने 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 97 रनों पर सिमट गई थी और भारत ने मैच को 150 रनों से अपने नाम कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Playing-11: संजू सैमसन की छुट्टी तय, ईशान किशन को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है पहले मैच में भारत की प्लेइंग-11

    यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी के पराक्रम से बढ़ा भारत का वैभव, 13 साल की उम्र में बदल दी थी क्रिकेट की परिभाषा