Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs USA Playing-11: संजू सैमसन की छुट्टी तय, ईशान किशन को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है पहले मैच में भारत की प्लेइंग-11

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 05:17 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में सभी की नजरें भारत की प्लेइंग-11 पर होंग। सभी को इंतजार है ...और पढ़ें

    संजू सैमसन और ईशान किशन में है जंग

    संजू सैमसन और ईशान किशन में है जंग

    HighLights

    1. IND vs USA: भारत ने सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती

    2. IND vs USA: संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच में है जंग

    3. IND vs USA: भारत की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप-2026 के अपने पहले मैच में शनिवार को अमेरिका के खिलाफ उतरेगी। इसी के साथ टीम इंडिया अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी। ये दोनों टीमें पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भिड़ी थी जहां भारत ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भारत की कोशिश यही होगी और वह अपने पहले ही मैच में बेस्ट प्लेइंग-11 के साथ उतरना चाहेगी।

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल को बाहर कर संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए चुना गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन वह पूरी सीरीज में फेल रहे। ऐसे में उनकी प्लेइंग-11 में जगह को लेकर संकट मंडरा रहा है।

    ईशान किशन ले सकते हैं जगह

    संजू की जगह पर असली खतरा ईशान किशान की वापसी से हुआ है। लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर मौका मिला क्योंकि तिलक वर्मा चोटिल थे। ईशान ने इस नंबर पर धुआंधार बल्लेबाजी की और आखिरी मैच में शतक तक ठोक दिया। इसी फॉर्म के कारण ईशान ओपनिंग करन के प्रबल दावेदार बन गए हैं। ऐसे में संजू का बाहर जाना तय लग रहा है और ईशान का अभिषेक के साथ ओपनिंग करना पक्का है।

    तिलक फिट होकर वापस आ गए हैं। उनका तीसरे नंबर पर खेलना तय है। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव भी पक्के हैं। अक्षर पटेल की भी चोट ठीक हो गई और वह भी टीम में वापसी करेंगे। रिंकू सिंह का खेलना भी पक्का है। उनके साथ शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका में होंगे।

    खबरें और भी

    ये होंगे गेंदबाज

    जहां तक गेंदबाजों की बात है तो जसप्रीत बुमराह का खेलना भी पक्का है। नई गेंद से अर्शदीप उनका साथ देंगे। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के जिम्मे स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी।

    भारत की संभावित प्लेइंग-11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा,  अक्षर पटेल (उप-कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Live Streaming: टी20 विश्‍व कप 2026 के पहले दिन भारत-अमेरिका की जंग, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: भाई से भी बढ़कर सूर्यकुमार यादव को हराने के लिए खेलेगा USA का खिलाड़ी, बुमराह-अक्षर के राज भी हैं पता