Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs USA Live Streaming: टी20 विश्‍व कप 2026 में आज भारत-अमेरिका की जंग, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 05:03 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम का सामना अमेरिका से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय फ ...और पढ़ें

    जीत पर होगी दोनों टीमों की नजर

    जीत पर होगी दोनों टीमों की नजर

    HighLights

    1. जीत के साथ आगाज करना चाहेगा भारत

    2. पहले दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले

    3. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में पाकिस्‍तान की टक्‍कर नीदरलैंड से होगी। दूसरे मैच में वेस्‍टइंडीज का सामना स्‍कॉटलैंड से होगा। वहीं दिन के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की जंग अमेरिका से देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल (IND vs USA Live Streaming)

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला कब खेला जाएगा?

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला 7 फरवरी, शनिवार को खेला जाएगा।

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट, छोटी-बड़ी खबरें और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

    भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

    संयुक्त राज्य अमेरिका

    मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले लगा भारत को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर मंडराया संकट

    यह भी पढ़ें- ऑस्‍ट्रेलिया को लगा करारा झटका, Josh Hazlewood T20 World Cup 2026 से हुए बाहर

    खबरें और भी