Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फोकस सुपर-8 में जगह बनाने पर', पाकिस्‍तानी कप्‍तान ने भरी हुंकार; भारत से नहीं खेलकर भी ऐसे बढ़ेंगे अगले दौर में

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:44 PM (IST)

    आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शनिवार से शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में पाकिस्‍तान का सामना नीदरलैंड से होगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट् ...और पढ़ें

    पाकिस्‍तानी कप्‍तान की नजर सुपर-8 पर

    पाकिस्‍तानी कप्‍तान की नजर सुपर-8 पर

    HighLights

    1. पाकिस्‍तान का मुकाबला नीदरलैंड से

    2. कोलंबो में खेला जाएगा यह मुकाबला

    3. भारत-पाकिस्‍तान मैच 15 फरवरी को

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 से एक दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा ने अपने इरादे साफ कर दिए। आगा ने कहा कि भारत के विरुद्ध मैच के बहिष्कार से जुड़ी बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं देकर उनकी टीम टी-20 विश्व कप ग्रुप चरण के सारे मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

    पाकिस्तान ने 2009 में खिताब जीता था। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से मना की वजह से विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश टीम के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के विरुद्ध ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है। यह पूछने पर कि वह हालात से कैसे निपटेंगे, सलमान ने पत्रकारों से कहा कि उस पर ध्यान नहीं दे रहे।

    आगा ने कहा, "हम एक टीम के रूप में उस पर बात नहीं करते और टीम से बाहर हो रही चीजों को नहीं देखते। हम यही कर सकते हैं। हम इस पर ध्यान नहीं देकर अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे।" पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले साल सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीमों ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी टीमों से हाथ नहीं मिलाने की रणनीति अपनाई है।

    सलमान ने कहा, "हम आहत महसूस नहीं करते लेकिन खेल के लिए यह अच्छा नहीं है। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन से मैंने यही देखा है कि लोग यही प्रयास करते हैं कि खेल को कैसे बेहतर बनाया जाए। हम कुछ हद तक रोल मॉडल हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कल को बच्चे भी यही करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिए।"

    खबरें और भी

    आगा ने कहा, "रोल मॉडल यह सब नहीं करते हैं।" भारत के विरुद्ध मैच के बहिष्कार के कारण पाकिस्तान को दो अंक गंवाने पड़ेंगे यानी सुपर आठ में जाने के लिए उसे बाकी सारे मैच जीतने होंगे। ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया हैं। पाकिस्‍तान अपने मैच कोलंबो में खेलेगा। कोलंबो में बारिश की काफी संभवना है। अगर बारिश के कारण पाकिस्‍तान का मैच धुलता है तो टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Head To Head: अमेरिका को हल्‍के में लेने की गलती न करे टीम इंडिया, पिछले विश्‍व कप में फंसा लिया था मैच

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Live Streaming: टी20 विश्‍व कप 2026 के पहले दिन भारत-अमेरिका की जंग, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला