Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs USA Head To Head: अमेरिका को हल्‍के में लेने की गलती न करे टीम इंडिया, पिछले विश्‍व कप में फंसा लिया था मैच

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 05:14 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम की जंग अमेरिका से देखने को मिलेगी। ऐसे ...और पढ़ें

    भारत का पलड़ा भारी है

    भारत का पलड़ा भारी है

    HighLights

    1. वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा मैच 

    2. शाम 7 बजे शुरू होगा यह मुकाबला

    3. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के पहले 3 टीमों के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगी। 7 फरवरी को भारतीय टीम का सामना भी अमेरिका से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को इस इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। भारत और अमेरिका के बीच मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और मोनांक पटेल की कोशिश जीत के साथ इस विश्‍व कप का आगाज करने पर होगी।

    शानदार फॉर्म में भारतीय टीम

    न्‍यूजीलैंड को टी20 सीरीज में धूल चटाने के बाद अभ्‍यास मैच में साउथ अफ्रीका को हराने वाली भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है। ऐसे में अमेरिका के खिलाफ भारत की जीत लगभग तय नजर आ रही है। इसके अलावा आंकड़ों में भी भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है। टी20 इंटरनेशनल में अमेरिका टीम अब तक भारत को नहीं हरा पाई है।

    भारत को कभी नहीं हराया

    भारत और अमेरिका के बीच अब तक 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दौरान हुए इस मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। हालांकि, भारतीय टीम इस आसान से टारगेट को 19वें ओवर में चेज कर पाई थी। रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए थे तो विराट कोहली का खाता तक नहीं खुला था। वहीं ऋषभ पंत 18 रन ही बना पाए थे। ऐसे में भारत को इस बार अमेरिका को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

    भारत और अमेरिका का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम ने वानखेड़े स्‍टेडियम में अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 4 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका टीम ने अब तक 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 29 में विजय प्राप्‍त हुई है। साथ ही 20 में हार का सामना भी करना पड़ा है। 3 मैच टाई और 2 बेनतीजा भी रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Live Streaming: टी20 विश्‍व कप 2026 के पहले दिन भारत-अमेरिका की जंग, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से अगर बाहर हुए हर्षित राणा तो कौन होगा रिप्लेसमेंट? रेस में ये 3 नाम शामिल