Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG Test: 'जो सोचा वो किया...', अफगानिस्तान पर मिली बड़ी जीत के बाद बोले कप्तान Shubman Gill

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नज ...और पढ़ें

    IND vs AFG Test: Shubman Gill ने भारत की बड़ी जीत के बाद क्या कहा?

    IND vs AFG Test: Shubman Gill ने भारत की बड़ी जीत के बाद क्या कहा?

    HighLights

    1. IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने दर्ज की टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत

    2. मानव सुथार ने झटके कुल 7 विकेट

    3. भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में एक पारी और 300 रन से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Statement: भारत और अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया। तीसरे दिन कुल 14 विकेट गिरे, जिसमें 5 विकेट अफगानिस्तान की पहली पारी में गिरे थे और फॉलोऑन खेलने उतरी अफगान टीम की दूसरी पारी 112 रन बनाकर सिमटी। दूसरी पारी में भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप ने तीन विकेट झटके, जबकि डेब्यूटेंट मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

    दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रनों से जीत लिया।

    यह मैच मानव सुथार के ड्रीम डेब्यू के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए और भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त दिलाने में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई। ये भारत की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत (पारी के हिसाब से) रही। बड़ी जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल गदगद नजर आए। 

    Shubman Gill ने भारत की बड़ी जीत के बाद क्या कहा?

    दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा,

    "हमने सभी बॉक्स टिक किए और जीत से बेहद खुश हैं। हमने जो सोचा था वो सब किया। गर्मी बहुत थी। हमने पहले ही सोचा था कि अगर लंच तक या दूसरी पारी में पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक उनको ऑलआउट कर देंगे, तो फॉलोऑन देंगे। नहीं तो हम 1-2 सेशन और बल्लेबाजी करते, लेकिन विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे। स्पिनरों के लिए ये सीखने का मौका था कि बल्लेबाज को कैसे सेट करना है, कैसे आउट करना है। जब भी आप पहले बल्लेबाजी करो, कोशिश करो कि 350 से ज्यादा रन बनाओ, चाहे किसी भी पिच पर खेल रहे हो।"

    भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टेस्ट इतिहास की ये सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत रही, जो अफगानिस्तान के खिलाफ आया। भारतीय टीम ने पहली पारी को 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी को 152 रन पर सिमटी और दूसरी पारी महज 112 रन पर ढेर हुई। इस तरह भारत ने ये मैच एक पारी और 300 रन से जीता, जो कि भारत की टेस्ट की सबसे बड़ी जीत रही।

    खबरें और भी

    भारत की सबसे बड़ी पारी जीत

    अफगानिस्तान के खिलाफ 300 रन और एक पारी, मुल्लांपुर, 2026*

    वेस्टइंडीज के खिलाफ 272 रन और एक पारी, राजकोट, 2018

    अफगानिस्तान के खिलाफ 262 रन और एक पारी, बेंगलुरु, 2018

    बांग्लादेश के खिलाफ 239 रन और एक पारी, मीरपुर, 2007

    श्रीलंका के खिलाफ 239 रन और एक पारी, नागपुर, 2017

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test 2026 Highlights: 93 साल में पहली बार, भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट में दी करारी शिकस्त

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 9 विकेट पर ही अफगानिस्तान से कैसे जीत गया भारत? कंफ्यूजन की वजह आसानी से समझें