विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: दूसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव, सुनील गावस्‍कर ने बताया किसकी होगी छुट्टी

Published: Sun, 01 Dec 2024 03:02 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी खेली जा रही ...और पढ़ें

दूसरा टेस्‍ट जीतने पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई
दूसरा टेस्‍ट जीतने पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 6 दिसंबर से शुरू होगा दूसरा टेस्‍ट मैच
  2. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे
  3. एडिलेड ओवल में खेला दूसरा मुकाबला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच यह मैच एडिलेड ओवल में होगा। परिवारिक कारणों से रोहित शर्मा ने पहला टेस्‍ट नहीं खेला था। ऐसे में दूसरे टेस्‍ट में वापसी के लिए तैयार हैं।

रोहित पर्थ टेस्‍ट के दौरान ही भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे। रोहित की वापसी के बाद दूसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग 11 में बदलाव तय है। इतना ही नहीं शुभमन गिल भी चोट से उबर रहे हैं और वापी कर सकते हैं। इस बीच दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर ने बताया किे तीसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग 11 क्‍या होगी।

भारत की प्‍लेइंग 11 में हो सकते 3 बदलाव

गावस्‍कर ने कहा है कि पिंक बॉल टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग 11 में 3 बदलाव हो सकते हैं। 7क्रिकेट पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल निश्चित रूप से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह प्लेइंग इलेवन में वापस आएंगे।

उन्‍होंने सुझाव दिया कि मैनेजमेंट बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकता है। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने ओपनिंग की थी। दूसरे टेस्‍ट में राहुल मिडिल ऑर्डर में बल्‍लेबाजी कर सकते हैं। साथ ही रोहित शर्मा यशस्‍वी जायसवााल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

पडिक्‍कल और जुरेल की होगी छुट्टी

गावस्‍कर ने कहा, "मुझे लगता है कि निश्चित रूप से दो बदलाव होंगे, रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों की प्‍लेइंग 11 में वापसी हो रही है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम बदल जाएगा। जहां रोहित शर्मा राहुल की जगह लेंगे, वहीं शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। देवदत्‍त पडिक्कल और ध्रुुव जुरेल की प्‍लेइंग 11 से छुट्टी होगी। वहीं राहुल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।"

जडेजा को मिल सकता मौका

गावस्कर ने सुझाव दिया कि भारतीय मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दे सकता है। उन्होंने कहा, "और एक और बदलाव जो हो सकता है वह यह है कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।"

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: डे-नाइट टेस्ट में ओपनिंग नहीं करेंगे रोहित शर्मा! अभ्यास मैच में दे दिए बड़े संकेत

गावस्‍कर के अनुसार भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma के बेटे का क्‍या है नाम? वाइफ Ritika Sajdeh ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।