IND vs ENG: वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल को सता रही है 'अकाल' की चिंता, बयां किया अपना सबसे बड़ा दर्द
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वनडे वर्ल्ड कप-2026 से पहले टीम को लेकर एक चिंता सता रहा है। उनकी ये चिंता लाजमी भी है क्योंकि इससे नुकसान भ ...और पढ़ें

चिंता में हैं शुभमन गिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक चिंता बहुत सता रहा है। उनकी ये चिंता जायज भी है क्योंकि अगर इसमें सुधार नहीं किया गया, ध्यान नहीं दिया गया तो टीम इंडिया को अकाल से जूझना होगा। ये अकाल है खिलाड़ियों का अकाल और समस्या है चोटों की।
देखा जाए तो इस सीरीज में भारत के कई खिलाड़ियों को चोटें लगी। लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहे हर्षित राणा बीच सीरीज में चोटिल हो गए। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण आखिरी मैच नहीं खेले। वरुण चक्रवर्ती भी चोटिल हैं। हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी भी चोटों से जूझ रहे हैं।
चोटों से परेशान
मैच के बाद जब गिल से पूछा गया कि क्या वह चोटों को लेकर ज्यादा चिंतित हैं? इस पर गिल ने कहा, "हां, जाहिर तौर पर। अगर आप हमारी टीम को देखें, जो टीम हमने सबसे पहले चुनी थी उसमें से पांच खिलाड़ी मैच नहीं खेले। एक खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो आप दूसरा संयोजन खोजते हो। दो खिलाड़ी होते हैं तो संयोजन दूसरा होता है, लेकिन मुझे लगता है कि हर मैच के बाद अगर खिलाड़ी चोटिल होंगे तो कहीं न कहीं हम गलती कर रहे हैं।"
वर्ल्ड कप को लेकर सता रही है चिंता
गिल ने कहा कि अगर खिलाड़ी कुछ ही मैचों में चोटिल होते रहेंगे तो फिर साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 11 मैच कैसे खेलेंगे? उन्होंने कहा, "अगर हम वर्ल्ड कप को देखें तो हमें लगातार 11 मैच खेलने हैं। यहां खिलाड़ी 2-3 मैच ही नहीं खेल पा रहे हैं। इसलिए कहीं न कहीं हमारे खिलाड़ियों में कमी है कि वह लगातार मैच नहीं खेल पा रहे हैं।"