Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: रोहित शर्मा से गौतम गंभीर के बारे में क्या बात कर रहे थे विराट कोहली? कैमरे में कैद हो गया सीक्रेट मोमेंट

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:42 PM (IST)

    लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे के बाद विराट कोहली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रोहित शर्मा के साथ बातें करते हुए किसी ...और पढ़ें

    रोहित से बातें कर गंभीर की तरफ इशारा कर रहे थे कोहली?

    रोहित से बातें कर गंभीर की तरफ इशारा कर रहे थे कोहली?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में हार मिली। इंग्लैंड ने 27 रनों से मैच जीता और सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। आखिरी मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। ऐसा चला कि उन्होंने इतिहास रच दिया और संन्यास की सभी अटकलों को बल्ले से कब्र में डाल दिया। मैच के बाद वह विराट कोहली के साथ नजर आए और इस दौरान एक पल कैमरे में कैद हो गया।

    रोहित ने इस मैच में 110 गेदों पर 138 रनों की पारी खेली। विराट कोहली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी हुई। कोहली ने 77 रनों की पारी खेली। ये दोनों जब तक खेल रहे थे टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन जैसे ही ये दोनों पवेलियन लौटे टीम हार गई। रोहित लॉर्ड्स पर वनडे में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    कोहली ने किया इशारा

    मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी हो रही थी तब कोहली और रोहित साथ में खड़े थे। उनके पीछे की तरफ थे गौतम गंभीर। रोहित और कोहली आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी कोहली पीछे की तरफ देखते हैं जहां गंभीर खड़े होते हैं। फिर पलटकर वह रोहित से हल्के से मुस्कुराते हुए कुछ कहते हैं। उनके चेहरे के भाव देखते हुए समझा जा सकता है कि वह किसी पर कमेंट कर रहे हैं जो संभवतः गंभीर ही नजर आते हैं।

    फैंस इसे लेकर कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विराट रोहित से कह रहे हैं, "देख उसे, रो रहा है।"

     

    चल रहा है मनमुटाव

    विराट कोहली और गंभीर के बीच बात नहीं हो रही है। इस तरह की खबरें कुछ दिन पहले सामने आई थीं। इसका कारण ये था कि दोनों को नेट्स में बात करते हुए नहीं देखा गया था। रोहित के रिटायरमेंट की खबरें आने के बाद भी गंभीर को कटघरे में खड़ा किया गया था। जब से गंभीर कोच बने हैं तब से उनके रोहित और कोहली के साथ संबंध अच्छे नहीं माने जा रहे हैं।

    गंभीर के आने के बाद से ही दोनों ने एक ही महीने में टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। माना जा रहा है कि गंभीर दोनों को वनडे वर्ल्ड कप में नहीं देख रहे हैं। कोहली लगातार रन बना रहे हैं तो गंभीर थोड़े नरम पड़े। रोहित का फॉर्म डगमगा रहा था तो वह भी आलोचकों के निशाने पर थे जो संभवतः लॉर्ड्स वनडे के बाद पछता रहे होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद संन्‍यास की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, बोले - 'आवाज नहीं तो मजा नहीं'

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के हाथ से कहां फिसला मैच? शुभमन गिल ने बताया हार का असली कारण