विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: टीम इंडिया के हाथ से कहां फिसला मैच? शुभमन गिल ने बताया हार का असली कारण

Published: Mon, 20 Jul 2026 01:26 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड से हार गई। इसी के साथ उसने सीरीज भी ...और पढ़ें

शुभमन गिल ने बताया हार का कारण

शुभमन गिल ने बताया हार का कारण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज भी हार गई। इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को 27 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि मैच उनसे कहां फिसल गया।

इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए। भारत ने काफी कोशिशों के बाद 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 360 रन बनाए। रोहित शर्मा और विराट कोहली जब तक खेल रहे थे तब तक टीम की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन जैसे ही ये दोनों आउट हुए टीम हार की तरफ जाने लगी और अंत में इंग्लैंड ने बाजी मार ली।

गिल ने बताया कहां हारे मैच

मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि टीम इंडिया असल में मैच कहां हार गई। गिल ने कहा, "45वें ओवर तक हम मैच में थे। हमने आखिरी तीन ओवरों में काफी रन लुटा दिए। यहां मैच हमारे हाथ से चला गया। हमने सोचा था कि 40 ओवरों के बाद अगर हमारे पास विकेट रहेंगे तो हम मैच में रहेंगे। साथ ही हम गेम में ज्यादा पीछे नहीं रहना चाहते थे। पावरप्ले के बाद हमने 6-6.5 की रन रेट से रन बनाने की कोशिश की और सोचा था कि आखिरी के 10 ओवरों में तेजी से रन बनाएंगे।"

गिल ने इस सीरीज से मिली पॉजिटिव बातों पर भी बात की। उन्होंने कहा, "यहां हर किसी ने रन बनाए। खासकर इस मैच में, हमने पहले पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। जिस तरह से उन्होंने मौके का फायदा उठाया उसने हमें मौका नहीं दिया। डैथ ओवरों में वह हम पर काफी हावी हो गए।"

रोहित और कोहली को सराहा

मैच के बाद गिल ने रोहित और कोहली की जमकर तारीफ की। रोहित ने इस मैच में 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली और वह लॉर्ड्स पर शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। कोहली ने 84 गेंदों पर 77 रन बनाए। इन दोनों को लेकर गिल ने कहा, "दोनों ने बीते कई सालों से दुनिया के अलग-अलग कोने में अच्छा किया है। रोहित ने जिस तरह से आज बल्लेबाजी की उससे काफी खुशी मिली। विकेट बाद में धीमी हो गई जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन दोनों को देखकर मजा आया।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड वन-डे सीरीज का बना 'बादशाह'

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा लॉर्ड्स में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय, रिकॉर्ड्स बुक में मचाई खलबली