IND vs ENG: रोहित शर्मा लॉर्ड्स में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय, रिकॉर्ड्स बुक में मचाई खलबली
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था ...और पढ़ें
-1784479430386_m.webp)
रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक जड़ दिया। उन्होंने इस शतक के इतिहास रच दिया है। रोहित पहले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे और इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में अपना दम दिखाया और शतक ठोक दिया। रोहित का वनडे में ये 34वां शतक है।
रोहित ने आखिरी बार वनडे में कोई शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2025 में लगाया था। इसके बाद वे वनडे में शतक नहीं लगा सके थे और उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। ऐसे में उन्होंने लॉर्ड्स में शतक लगाकर आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। इस शतक के साथ उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित शर्मा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर सका था। इससे पहले वनडे में लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। गांगुली ने 2004 में 90 रनों की पारी खेली थी।
रोहित का ऐतिहासिक शतक
रोहित ने ये सेंचुरी 39 साल और 80 दिनों की उम्र में जड़ी है। इसी के साथ वे भारत के लिए वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
रोहित ने विदेशी बल्लेबाज के तौर पर किसी एक देश में वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 8 शतक लगाए हैं। इसी के साथ वे सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। तेंदुलकर ने यूएई में 7 शतक लगाए थे और अब उन्हें रोहित ने पीछे छोड़ दिया है।
खबरें और भी
वनडे में किसी एक देश में सबसे अधिक शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज-
- रोहित शर्मा - 8, इंग्लैंड
- सचिन तेंदुलकर - 7, यूएई
- सईद अनवर, - 7, यूएई
- एबी डी विलियर्स - 7, भारत
- क्विंटन डी कॉक - 7 भारत
लॉर्ड्स में रोहित का एक और कारनामा
रोहित लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 84 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ इतिहास रच दिया। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जोस बटलर का नाम दर्ज है।
लॉर्ड्स में वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंद)-
- जोस बटलर - 61
- क्लाइव लॉयड - 82
- रोहित शर्मा - 84
- मार्कस ट्रेस्कोथिक - 89
यह भी पढ़ें- India vs England 3rd ODI LIVE Score: रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में हिट शो, हिटमैन ने जड़ा ऐतिहासिक शतक