Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ben Duckett ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:28 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के ओपनर बेन डकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 141 रन की पारी खेली। इसी के साथ डकेट ने विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड ...और पढ़ें

    बेन डकेट

    बेन डकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के ओपनर बेन डकेट ने रविवार को लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शतक ठोककर इतिहास रच दिया। डकेट ने तीसरे वनडे में 141 रन बनाकर विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 'क्रिकेट के मक्‍का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर डकेट ने सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 135 गेंदों में 18 चौके और एक छक्‍के की मदद से 141 रन बनाए। प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर डकेट की पारी का अंत किया। डकेट मौजूदा तीन मैचों की सीरीज में शतक जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज भी बने। उन्‍होंने 108 गेंदों में शतक जमाकर रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

    रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा

    बता दें कि लॉर्ड्स पर बेन डकेट सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सर विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज था, जन्‍होंने 1979 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड के खिलाफ 138* रन की पारी खेली थी। डेनिस अमिस का नाम इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर दर्ज है, जिन्‍होंने 1975 में भारत के खिलाफ 137 रन बनाए थे।

    लॉर्ड्स पर सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत वनडे स्‍कोर वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

    • 141 - बेन डकेट बनाम भारत (2026)
    • 138* - विव रिचर्ड्स बनाम इंग्‍लैंड (1979)
    • 137 - डेनिस अमिस बनाम भारत (1975)
    • 137 - मार्कस ट्रेस्‍कोथिक बनाम पाकिस्‍तान (2001)
    • 136 - ग्राहम गूच बनाम ऑस्‍ट्रेलिया (1989)

    इंग्‍लैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्‍कोर

    बेन डकेट के साथ-साथ इंग्‍लैंड टीम ने भी इतिहास के पन्‍नों को पलट दिया। इंग्‍लैंड ने वनडे प्रारूप में भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टीम स्‍कोर बनाया। इंग्‍लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए।

    खबरें और भी

    इससे पहले इंग्‍लैंड ने 19 जनवरी 2017को कटक में भारत के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 366 रन बनाए थे। देखना दिलचस्‍प होगा कि भारतीय टीम किस तरह पलटवार करेगी।

    भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड के 5 सबसे बड़े वनडे स्‍कोर

    • 387/3 - लॉर्ड्स (2026)
    • 366/8 - कटक (2017)
    • 350/7 - पुणे (2017)
    • 338/8 - बेंगलुरु (2011)
    • 37/4 - पुणे (2021)

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्‍लैंड ने लॉर्ड्स में वनडे रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया, भारत के खिलाफ पलट दिया इतिहास

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी लॉर्ड्स में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें क्या है वजह