Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: 'मैं 37 का हूं, रिकवरी का टाइम चाहिए', विराट कोहली ने रांची में शतक ठोकने के बाद क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 10:45 PM (IST)

    विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे मेंं शानदार शतक जमाते हुए टीम इंडिया की जोत दिलाने में अहम रोल निभाया। उनको इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने रांची में जमाया शानदार शतक

    विराट कोहली ने रांची में जमाया शानदार शतक

    HighLights

    1. IND vs SA: विराट कोहली ने रांची वनडे में जमाया सैकड़ा

    2. IND vs SA: विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

    3. IND vs SA: भारत ने 17 रनों से जीता मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बाद कहा है कि कि वह अब 37 साल के हो गए हैं और उनको रिकवरी का समय चाहिए होता है। विराट की पारी के बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 135 रनों की पारी खेली जिसमें 120 गेंदों का सामना कर सात छक्के और 11 चौके मारे। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    विराट के शतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने लड़ाई लड़ी, लेकिन चार गेंद पहले 332 रनों पर ऑल आउट हो गई।

    'मैं ज्यादा तैयारी नहीं करता'

    विराट ने प्लेयर ऑफ द मैच लेने के बाद कहा कि वह मैच से पहले ज्यादा तैयारी नहीं करते हैं और उनकी तैयारी अधिकतर मानसिक तौर पर होती है। उन्होंने कहा, "मेरी सारी तैयारी मेंटल होती है। जब तक मेरे शरीर की स्थिति अच्छी है और मैं मानसिक तौर पर शार्प हूं और मुझे अच्छा महसूस होता है तो अच्छी बात है। मैच से पहले मैं एक दिन का ब्रेक लेता हूं। मैं 37 साल का हो चुका हूं और मुझे रिकवरी के लिए टाइम चाहिए होता है।"

    उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि मैं आराम कर सकता हूं और फिर खेल सकता हूं। मैंने 300 से ज्यादा वनडे खेले हैं और काफी क्रिकेट खेली है। अगर आप गेम के टच में हैं और नेट्स पर एक-दो घंटे बल्लेबाजी कर पा रहे हैं तो आप जानते हैं कि आप अच्छी स्थिति हैं।"

    'अपने खेल का लुत्फ लेना चाहता था'

    कोहली ने रांची में खेली गई पारी को लेकर कहा कि वह अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "आज इस तरह का मैच खेलना शानदार रहा। 20-25 ओवर तक पिच शानदार खेली इसके बाद धीमी हो गई। मैं बस गेंद के मुताबिक खेलना चाहता था और अपने खेल का लुत्फ लेना चाहता था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: विराट कोहली के बाद कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम, भारत ने साउथ अफ्रीका को पटका

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: ये RO-KO का प्यार है... विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का 'झटके वाला' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video