विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: 'ये मजाक है', सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिखाया गुस्सा, इशारों में बोल दी बड़ी बात

Published: Wed, 07 Aug 2024 09:30 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज जीतने में तो सफल रही लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का ...और पढ़ें

रोहित शर्मा सीरीज हार के बाद हो गए मायूस
रोहित शर्मा सीरीज हार के बाद हो गए मायूस

HighLights

  1. श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ जीती वनडे सीरीज
  2. श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-0 से दी मात
  3. हार के बाद निराश हैं कप्तान रोहित शर्मा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बुधवार को भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने ये सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। श्रीलंकाई टीम 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में सफल रहा है। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा निराश दिखे और उन्होंने अपनी टीम की गलतियों को कबूल किया।

सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। इसके बाद श्रीलंका ने आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। 1997 के बाद से पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। यानी 27 साल बाद श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में पटका है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ कटी टीम इंडिया की नाक, सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित शर्मा पर लगा दाग

चिंता की बात नहीं

इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाज स्पिन के सामने परेशान दिखे। मैच के बाद जब इसे लेकर रोहित से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये चिंता की बात है, लेकिन ये ऐसी चीज है जिसे हमें गंभीरता से लेना होगा। हमारे निजी गेमप्लान, इसने निश्चित तौर पर हमें इस सीरीज में दबाव में रखा।"

मजाक नहीं है

रोहित से जब पूछा गया कि क्या टी20 वर्ल्ड कप-2024 की जीत के बाद टीम इंडिया थोड़ी लापरवाह हो गई? इस पर रोहित ने कहा, "नहीं, ये मजाक है। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो लापरवाह होने का सवाल ही नहीं है। हमें वहां क्रेडिट देना होगा जहां बनता है। श्रीलंकाई टीम हमसे बेहतर खेली। हमने हालात देखे, हम तेजी को कम करना चाहते थे। कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है और इसलिए हम यहां खड़े हैं।"

श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। भारतीय टीम 26.1 ओवरों में महज 138 रनों पर ही ढेर हो गई और मैच हार गई।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: रियान पराग ने डेब्यू में तोड़ दिया श्रीलंकाई बल्लेबाज का सपना, दिया न भूलने वाला दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।