IND vs ZIM: सुपर-8 में भिड़ने से पहले ही जिम्बाब्वे में दिखा भारत का डर, कोच सैमन्स बोले - 'टीम इंडिया हार के बाद...'
जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स ने भारत के खिलाफ आगामी टी-20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले पर बात की। वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद, सैमन्स का मानना है कि उ ...और पढ़ें

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच
HighLights
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे कोच सैमन्स ने रणनीति बताई
वेस्टइंडीज से हार के बाद टीम ने सबक सीखे
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद आक्रामक खेलेगी
पीटीआई, मुंबई। जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स जानते हैं कि भारत उनके विरुद्ध गुरुवार को टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में आक्रामक रुख अपनाएगा, लेकिन उनका मानना है कि वेस्टइंडीज से मिली करारी हार से मिले सबक के बाद उनकी कमजोर मानी जाने वाली टीम इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी।
वेस्टइंडीज ने सोमवार को सुपर-8 के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी थी। भारत को भी अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 83 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सैमन्स को लगता है कि भारतीय टीम उनके विरुद्ध शुरू से ही हावी होकर खेलने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज के विरुद्ध मैच के बाद सैमन्स ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा और उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपनाया। भारत कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
दबाव में निपटेगी जिम्बाब्वे की टीम
उन्होंने कहा कि इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी। हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं। सैमन्स ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम में विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के विरुद्ध हमें इस तरह की गलती से बचना होगा। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं, क्योंकि चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा।