Ranji Trophy 2025-26 Final: पुंडीर-समद के दम पर जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन ही बनाया दबदबा, विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
रणजी ट्रॉफी के 2025-26 के फाइन में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले ही दिन मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर ...और पढ़ें

शुभम पुंडीर ने लगाया शतक
HighLights
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है फाइनल
शुभम पुंडीर ने लगाया शतक
जम्मू-कश्मीर ने बनाए 248 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभम पुंडीर के नाबाद शतक के दम पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद उनके बल्लेबाजों ने फैसले को सही साबित किया। जम्मू ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना लिए हैं।
जम्मू की टीम इससे पहले कभी भी सेमीफाइनल भी नहीं खेली थी लेकिन इस बार वे फाइनल में हैं। टीम के लिए तेज गेंदबाज आकिब नबी ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। उनके पेस के आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज अपने घुटने टेक देते हैं। तो वहीं बल्लेबाजी में भी ये टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ट्रॉफी उठाने मात्र एक कदम दूर हैं।
शुभम पुंडीर ने लगाया शतक
जम्मू-कश्मीर की मुकाबले में शुरूआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्होंने 18 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद यावर हसन और शुभम पुंडीर ने मोर्चा संभाला। हसन शतक लगाने से चूक गए लेकिन पुंडीर ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पुंडीर 221 गेंदों पर 117 रन बनाकर नाबाद हैं। इस दौरान उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
जम्मू-कश्मीर की पहले दिन शानदार बल्लेबाजी
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की और बड़े स्कोर की ओर अपना कदम बढ़ाया है। उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। पुंडीर के शतक के अलावा यावर हसन ने 150 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। कप्तान पारस जोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। अब्दुल समद ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और वे 67 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह से जम्मू-कश्मीर का पहले दिन की समाप्ति के बाद स्कोर 248/2 है।
खबरें और भी
कर्नाटक की गेंदबाजी
जम्मू के बल्लेबाजों के आगे कर्नाटक के गेंदबाज फीके दिखाई दे रहे हैं। कर्नाटक के गेंदबाजों ने पूरे दिन में 2 विकेट हासिल किए, जो प्रसिद्ध कृष्णा के नाम रहे। प्रसिद्ध के अलावा अन्य किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला।