विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: लाइव मैच में सिर भिड़ा बैठे जायसवाल और फर्नांडो, ICC ने ठोका जुर्माना; अब दिग्‍गजों ने लगाई फटकार

Updated: Wed, 26 Aug 2026 09:27 AM (IST)

मैदान पर हुई तीखी बहस और झगड़े के बाद भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की कड़ी आलोचना हो रही है।

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो

HighLights

  1. फर्नांडो ने जायसवाल को किया था बोल्‍ड

  2. यशस्‍वी जायसवाल ने खेली 45 रन की पारी

  3. भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई तीखी बहस और झगड़े के बाद भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की कड़ी आलोचना हो रही है। फर्नांडो ने जायसवाल को आउट होने के बाद कुछ कहा (सेंड-ऑफ दिया), जिसके जवाब में जायसवाल मुड़े और तेज गेंदबाज से भिड़ गए।

दोनों के बीच मैदान पर बहस हुई और वे एक-दूसरे से सिर भिड़ा बैठे, जिसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अलग किया। भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने इसकी आलोचना की है। पुजारा ने साफ कहा कि बहस के दौरान शारीरिक संपर्क (हाथापाई) होना मंजूर नहीं है।

 

 

पुजारा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, "यह कोई अच्छी बात नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए। कभी-कभी गुस्सा आ ही जाता है। मैं समझ सकता हूं कि जब तक वह निराश थे या बातचीत कर रहे थे, तब तक तो ठीक था। मुझे लगता है कि उस समय तक यह स्वीकार्य है।"

पुजारा ने कहा, "जब बात इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और शारीरिक संपर्क हुआ, तो यह मैदान पर स्वीकार्य नहीं है।" भारत के पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर सबा करीम ने भी कहा कि जायसवाल और फर्नांडो खेल के अच्‍छे एम्बेसडर नहीं रहे।

उन्‍होंने कहा, "किसी को उन दोनों को याद दिलाना चाहिए कि यह कोई कॉन्टैक्ट स्पोर्ट नहीं है। यह क्रिकेट है। आपको एक-दूसरे को सिर नहीं मारना चाहिए, मुझे यह हरकत बहुत बचकानी लगती है। क्रिकेट के मैदान पर ऐसी चीजों की कोई जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा समय आएगा जब कोई तेज गेंदबाज या कोई और गेंदबाज आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। आप ऐसी हरकत किए बिना भी आक्रामक बने रह सकते हैं। मुझे लगता है कि यह गैर-जरूरी है। खिलाड़ियों को हमेशा याद रखना चाहिए कि वे इस शानदार खेल के ब्रांड एंबेसडर हैं। बहुत सारे युवा इसे देख रहे होते हैं।"

इस घटना के बाद जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक-एक ICC डिमेरिट पॉइंट दिया गया। जायसवाल ने पहली पारी में 53 गेंदों पर 45 रन बनाए। फर्नांडो ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। भारत ने पहली पारी 503/9 के स्‍कोर पर घोषित की। तीसरे दिन स्‍टंप तक श्रीलंका ने पहली पारी में 265/8 स्‍कोर किया।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में ICC का तीन खिलाड़ियों पर चला हंटर, जायसवाल-फर्नांडो के बाद लपेटे में आए जयसूर्या

यह भी पढ़ें- IND vs SL: यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का डंडा, आशिता फर्नांडो भी आए चपेट में; दोनों पर लगा तगड़ा जुर्माना