विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में ICC का तीन खिलाड़ियों पर चला हंटर, जायसवाल-फर्नांडो के बाद लपेटे में आए जयसूर्या

Updated: Tue, 25 Aug 2026 04:54 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

प्रभात जयसूर्या

प्रभात जयसूर्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का हंटर चला है। जयसूर्या के खिलाफ आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनसे एक गलती हुई, जिसके बाद आईसीसी ने कार्रवाई की है। वे इस मुकाबले के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके ऊपर आईसीसी का हंटर चला है।

जयसूर्या से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की थी। अब प्रभात के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दरअसल, जयसूर्या भारत के खिलाफ श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन बैटिंग करने के लिए आए। हालांकि, वे आउट हो गए, जिसके बाद गुस्से में बल्ले को जमीन से मारा और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्रभात जयसूर्या के खिलाफ ICC की कार्रवाई

जयसूर्या दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मानव सुथार ने अपना शिकार बनाया था। आउट होने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर ने अपना आपा खो दिया और बैट को जमीन पर मारा। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उनके इस अपराध के बारे में बताया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। इसी के साथ प्रभात को एक डिमेरिट प्वाइंट दे दिया गया। पिछले 24 महीने में ये उनका पहला डिमेरिट प्वाइंट है।

अगर किसी खिलाड़ी के 24 महीने में 4 डिमेरिट प्वाइंट होते हैं, तो उसके ऊपर एक टेस्ट मैच या फिर 2 वनडे/टी20 मैच, जो भी पहले हो, बैन लगता है। जयसूर्या पर आईसीसी के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगा। इसके तहत क्रिकेट से जुड़े किसी उपकरण का दुरुपयोग शामिल है। उन्होंने बल्ले को जमीन पर मारा था, जिसकी वजह से उनको डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है।

यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो पर लगा था जुर्माना

टेस्ट मैच के पहले दिन जायसवाल और फर्नांडो के ऊपर जुर्माना लगा था। दोनों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला था, जहां वे एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। अब जयसूर्या तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके खिलाफ इसी टेस्ट मैच में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: ईस्ट जोन ने हासिल की एकतरफा जीत, सेमीफाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम

यह भी पढ़ें- ध्रुव जुरैल का श्रीलंका में पहला टेस्ट शतक, 'जय जवान, जय किसान' टैटू से जीता दिल