Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बल्लेबाजों में खौफ पैदा करना है', इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए गुरनूर बराड़ ने भरी हुंकार; बैटर्स को दी बड़ी चेतावनी

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 04:40 PM (GMT+05:30)

    युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के लक्ष्य को लेकर बात की ह ...और पढ़ें

    गुरनूर बराड़

    गुरनूर बराड़

    HighLights

    1. गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया डेब्यू

    2. बराड़ ने डेब्यू पर चटकाए 3 विकेट

    3. गुरनूर ने अपने करियर को लेकर की बात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए चुना गया। उन्हें टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वनडे क्रिकेट में भारत के लिए इस खिलाड़ी ने डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू पर तीन विकेट चटकाए और फिर दूसरे मुकाबले में भी उतने ही विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के बाद बराड़ ने अपने आइडल और साउथ अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लेकर बात की है।

    बराड़ ने स्टेन की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि स्टेन सात से आठ सालों तक गेंदबाजी में नंबर वन रहे। जब वे भागते थे, तो ऐसा लगता था कि कुछ होने वाला है। बरार उनकी इस आक्रामकता से काफी प्रभावित हैं और उनकी तरह गेंदबाज बनना चाहते हैं। उन्होंने अपने चयन को लेकर भी बात की। गुरनूर का मानना है कि भारतीय टीम में चयन होना, उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

    डेल स्टेन को अपना आइडल मानते हैं बराड़

    जियोस्टार पर बात करते हुए बराड़ ने कहा, "मेरे पसंदीदा गेंदबाज डेल स्टेन हैं। 7-8 सालों तक वे नंबर वन बने रहे, जो बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की निरंतरता बहुत ही कम देखने को मिलती है। उन्होंने सिर्फ विकेट ही नहीं लिए बल्कि बल्लेबाजों के मन में अपना खौफ भी पैदा कर दिया था। जब वे गेंदबाजी के लिए दौड़ते थे, तो ऐसा लगता था कि कुछ न कुछ होने वाला है। मुझे उनका अंदाज बहुत पसंद है। वे सिर्फ विकेट नहीं लेना चाहते थे बल्कि दबदबा बनाना चाहते थे। मुझे उनका नजरिया बहुत पसंद है और मैं उनकी तरह ही गेंदबाज बनना चाहता हूं।"

    बराड़ ने भारतीय टीम में सेलेक्शन को लेकर की बात

    बराड़ ने भारतीय टीम में अपने चयन को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि जब टीम का एलान हुआ, तो वे सो रहे थे और एक दोस्त ने उन्हें इसकी खबर दी थी। युवा तेज गेंदबाज ने कहा, "हर प्रैक्टिस सेशन से पहले मैं 45 मिनट की नींद लेता हूं, ये मेरा रूटीन है। जिस दिन टीम की घोषणा हुई, उस दिन भी मैं सो रहा था। मेरे दोस्त का फोन आया और उसने बताया कि मेरा सेलेक्शन हो गया है। मुझे टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद थी लेकिन मेरा वनडे में सेलेक्शन हो गया। ये मेरे लिए एक जबरदस्त एहसास था और इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे माता-पिता ने फोन किया और वे भावुक हो गए।"

    खबरें और भी

    मैं खुद को साबित करना चाहता हूं: बराड़

    युवा पेसर ने आगे कहा, "सभी क्रिकेटर का सपना होता है कि वो इंडिया के लिए खेले। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि मेरा टीम में सेलेक्शन हुआ है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो मेरा लक्ष्य यहां तक पहुंचना था। अब जब मैं यहां हूं, तो मेरी सोच नहीं बदलने वाली है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और सफल होना चाहता हूं। मैं ये साबित करना चाहता हूं कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के लायक हूं, फिर चाहे वो मेरा पहला मैच हो या फिर 100 वां मैच।"

    यह भी पढ़ें- India A Final Match: श्रीलंका या अफगानिस्तान ए फाइनल में किससे भिड़ेगी इंडिया ए? 24 घंटे में साफ हो जाएगी तस्वीर

    यह भी पढ़ें- 17 रन पर 5 विकेट और फिर..., Kapil Dev ने खेली वो ऐतिहासिक पारी, जिसने बदल दी वनडे क्रिकेट की परिभाषा