Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India A Final Match: श्रीलंका या अफगानिस्तान ए फाइनल में किससे भिड़ेगी इंडिया ए? 24 घंटे में साफ हो जाएगी तस्वीर

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 04:04 PM (IST)

    इंडिया ए क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान ए को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मैच 21 जून को दांबुला में खेला जाए ...और पढ़ें

    IND A Tri Nation A Series Final 2026: इंडिया ए का ट्राई नेशन ए सीरीज में प्रदर्शन

    IND A Tri Nation A Series Final 2026: इंडिया ए का ट्राई नेशन ए सीरीज में प्रदर्शन

    HighLights

    1. India A का ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में किससे होगी खिताबी जंग?

    2. वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें

    3. श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए मैच के विनर का इंडिया ए से होगा फाइनल मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A final match: इंडिया ए क्रिकेट टीम ने ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल 2026 में एंट्री कर ली है। अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराने के साथ ही इंडिया ए की टीम फाइनल में पहुंची, जबकि अफगानिस्तान ए के पास अभी फाइनल में पहुंचने का एक मौका और बाकी है।

    ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मैच 21 जून यानी रविवार को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। इस मैच में इंडिया ए का सामना किससे होगा, ये कल यानी 19 जून को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान ए के मैच के नतीजे के बाद पता चल जाएगा।

    IND A का ट्राई नेशन ए सीरीज में प्रदर्शन

    इंडिया ए की टीम ने ट्राई नेशन ए सीरीज (Tri Nation A Final 2026) में 4 मैच खेलते हुए चार अंक और +0.797 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका पर पहला स्थान हासिल किया है।

    इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में 8 रन से जीत हासिल की थी। दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्हें DLS नियम के अनुसार 4 रन से मात मिली। तीसरे मैच में श्रीलंकाई ए और इंडिया ए का मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में इंडिया ए को हार झेलनी पड़ी। चौथे मैच में इंडिया ए की टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 101 रन से जीत मिली।

    खबरें और भी

    SL A vs AFG A Match: कौन मारेगा फाइनल में एंट्री?

    ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल के लिए मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 19 जून को जंग होगी। इंडिया ए का सामना किससे होगा, ये कल पता चल जाएगा। श्रीलंका को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत चाहिए होगी, चाहे वह जीत एक रन की या एक विकेट की ही क्यों न हो।

    श्रीलंका के पास 4 अंक है। अगर मेजबान टीम जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो अंक तालिका में इंडिया ए के ऊपर 6 अंक के साथ वह पहुंच जाएगी। ऐसे में इंडिया ए का फाइनल मैच श्रीलंका ए के साथ होगा। अफगानिस्तान को अगर इंडिया ए के साथ ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मैच खेलना है तो उन्हें सिर्फ श्रीलंका पर जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

    अफगानिस्तान को श्रीलंका ए पर 19 जून को होने वाले मैच में 121 या उससे ज्यादा रन से जीत हासिल करनी होगी। तभी अफगानिस्तान की टीम दो अंक के साथ नेट रन रेट में श्रीलंका को पछाड़ देंगी। अफगानिस्तान के पास फिलहाल 2 अंक है और उनका नेट रन रेट -19.83 का है। 

    Vaibhav Suryavanshi से फाइनल में बड़ी पारी की आस

    इंडिया ए के ओपनर वैभव सूर्यवंशी से ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल मैच में बड़ी पारी की उम्मीदें होगी। अब तक 4 मैचों में वैभव 14,44,21,38 रन निकले हैं। अब उनसे उम्मीद होगी कि वह फाइनल में एक बड़ी पारी खेले और टीम को खिताब जिताने में मदद करें।

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: 'करो या मरो' मुकाबले में इंडिया-ए ने दिखाया जलवा, अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Highlights: इंडिया-ए के सामने पस्त हुई अफगानिस्तान, फाइनल की उम्मीदें रखीं जिंदा