Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर MS Dhoni ने लिया संन्यास तो IPL 2025 में CSK की कप्तानी करेंगे Rishabh Pant...' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 04:14 PM (IST)

    IPL 2024 वर्ल्ड कप का फीवर खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस पर आईपीएल का रंग चढ़ने लगा है। हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों ...और पढ़ें

    दीप दासगुप्ता ने धोनी और पंत को लेकर दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो
    दीप दासगुप्ता ने धोनी और पंत को लेकर दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट दीप दासगुप्ता ने एक बड़ा दावा करते हुए सभी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। दीप दासगुप्ता का मानना है कि अगर एमएस धोनी आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सीएसके में का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    वर्ल्ड कप का फीवर खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस पर आईपीएल का रंग चढ़ने लगा है। हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। अभी तक जो सबसे बड़ा उलफेर देखने को मिला वह था, गुजरात टाइटंस का दामन छोड़ हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं।

    दीप दासगुप्ता का बड़ा बयान

    वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का एक बड़ा बयान सुर्खियों में है। वन क्रिकेट से बात करते हुए दीप दास गुप्ता ने कहा कि सीएसके में एमएस धोनी की जगह ऋषभ पंत लेंगे। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

    एक ही तरह सोचते हैं धोनी और ऋषभ

    दीप दासगुप्ता ने कहा, अगर उन्हें आईपीएल 2025 तक ऋषभ पंत मिल जाए तो आश्चर्यचकित न हों। एमएस धोनी और ऋषभ पंत बहुत करीब हैं। जाहिर तौर पर ऋषभ एमएस को पसंद करते हैं और एमएस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वे एक साथ काफी समय बिताते हैं। उनका कनेक्शन और ऋषभ की सोच बहुत समान है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS Live Streaming: फ्री में घर बैठे कैसे देख सकते हैं आखिरी टी-20 मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

    IPL 2024 में वापसी को बेताब ऋषभ पंत

    गौरतलब हो कि दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत रिहैब पर हैं। वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद पंत वापसी करने के लिए बेताब हैं। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने 9 नवंबर को कहा था कि पंत अच्छी स्थिति में हैं और आईपीएल 2024 में टीम का नेतृत्व करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS Playing 11: आखिरी टी-20 में शिवम और सुंदर को मिलेगा मौका? जानिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन