Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Mumbai Indians: आखिरकार मुंबई इंडियंस के हुए हार्दिक, गुजरात टाइटंस से तोड़ा नाता

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 11:46 PM (IST)

    IPL 2024 आईपीएल 2024 सत्र के लिए खिलाड़यों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने पर न ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने किया ट्रेड। फाइल फोटो
    हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने किया ट्रेड। फाइल फोटो

    विशेष संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। रविवार को इसकी आधिरारिक पुष्टि हुई। इससे पहले गुजरात ने हार्दिक को रिटेन सूची में बरकरार रखा था, लेकिन मुंबई ने हार्दिक को लेने के लिए कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ ट्रेड किया, जिससे उसके पर्स में 17.5 करोड़ रुपये आए और फिर शाम साढ़े आठ बजे हार्दिक मुंबई इंडियंस के हो गए।

    आईपीएल 2024 सत्र के लिए खिलाड़यों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने पर निर्णय लेने का रविवार अंतिम दिन था। हालांकि, ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुली हुई है। हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े थे और टीम ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

    जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज

    उन्होंने पहले ही सत्र में गुजरात को विजेता बनाया, जबकि 2023 में टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से हारकर उपविजेता रही। मुंबई ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स ने शार्दुल ठाकुर, राजस्थान रायल्स ने जेसन होल्डर, दिल्ली कैपिटल्स ने रोवमैन पावेल और चेन्नई सुपरकिंग्स ने काइल जैमिसन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने का निर्णय लिया है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: जोफ्रा आर्चर और मार्को यानसन को मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज, यहां देखें बचे हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

    रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

    मुंबई इंडियंस रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड)

    खबरें और भी

    रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्ट्ब्स, डुआन जेनसेन, झाई रिचडर्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जोर्डन, संदीप

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का बरपा कहर, ऑस्ट्रेलिया को मिली 44 रन से मात; भारत की 2-0 की बढ़त