Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: जोफ्रा आर्चर और मार्को यानसन को मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज, यहां देखें बचे हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 08:04 PM (IST)

    बीसीसीआई के नियमों के अनुसार सभी दस फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट शनिवार को सौंप दी। अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी से ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज। फाइल फोटो
    मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की जाएगी। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इसी क्रम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर भी शामिल हैं।

    बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, सभी दस फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट शनिवार को सौंप दी। अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने भी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। खबर थी कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस आ सकते हैं लेकिन वह गुजरात टाइटंस में बने रहेंगे।

    मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया है, जो लगातार इंजरी से जूझ रहे हैं। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने पिछले सीजन में मुंबई के लिए 5 मैच खेले थे और सिर्फ 2 विकेट लिए थे। बाद में इंजरी की वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गए थे। जोफ्रा आर्चर के अलावा मुंबई ने साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन को भी रिलीज कर दिया है।

    फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    यह भी पढे़ं- IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज; एक ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

    यहां देखें पूरी लिस्ट- 

    रिटेन किए गए खिलाड़ीः- रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, जसप्रीत बुमराह, नेहल वढ़ेरा, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

    खबरें और भी

    रिलीज किए गए खिलाड़ियो की सूची:- जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, दुयान यानसेन, झाय रिचर्डसनस, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राधव गोयल, संदीप वॉरियर।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024 Retention: गुजरात ने Hardik Pandya को किया रिटेन, 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज; यहां देखें पूरी लिस्ट