Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Retention: गुजरात ने Hardik Pandya को किया रिटेन, 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज; यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 06:39 PM (IST)

    ऐसी खबरें आई थीं कि हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुजरात ने रिटेन कर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। हार् ...और पढ़ें

    गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को किया रिटेन। फाइनल फोटो
    गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को किया रिटेन। फाइनल फोटो

    HighLights

    1. गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को किया रिटेन
    2. हार्दिक ने 2022 से अब तक गुजरात टाइटंस के लिए 2 सीजन खेले
    3. हार्दिक ने GT को आईपीएल 2022 जीतने और 2023 में उपविजेता बनने में मदद की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या को लेकर चल रही अटकलें रविवार को उस वक्त समाप्त हो गई, जब गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को रिटेन कर लिया। गुजरात टाइटंस ने (GT) आईपीएल 2024 के लिए रिटेंड और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

    ऐसी खबरें आई थीं कि हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुजरात ने रिटेन कर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार ट्रेडिंग विंडो अभी भी खुला है, लेकिन अब प्लेयर टू प्लेयर स्वैप ही हो सकता है। गुजरात टाइटंस ने यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका रिलीज कर दिया है।

    लगातार दो बार टीम ने खेला है फाइनल

    बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दो बार आईपीएल फाइनल खेला है। साल 2022 में उन्हीं की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल 2023 में रनर अप रही। साल 2023 में हार्दिक पांड्या की टीम को महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर हराया।

    गुजरात टाइटंस के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

    रिलीज किए गए खिलाड़ी: अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, दासुन शनाका, यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd T20 live score: सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया कर सकती है पलटवार

    रिटेन किए गए खिलाड़ी: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज; एक ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज