बेंगलुरु या गुजरात! IPL 2026 की ट्रॉफी किस टीम के होगी नाम? फाइनल मुकाबले से पहले अश्विन ने की भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है ...और पढ़ें

बेंगलुरु बनाम गुजरात

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ट्रॉफी को डिफेंड करने में कामयाब हो जाएगी। उन्होंने फाइनल मुकाबले से पहले भविष्यवाणी की है और उनका कहना है कि बेंगलुरु चैंपियन बन सकती है। अश्विन का कहना है कि आरसीबी ऐसे समय में ही मुकाबले को हार सकती है, जब वे खुद बहुत गलतियां करें। उन्होंने ये भी माना है कि गुजरात टाइटंस को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है।
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु और गुजरात के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले अश्विन ने विजेता की भविष्यवाणी कर दी है। आरसीबी ने पूरे सीजन शानदार खेल दिखाया है और अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी। बेंगलुरु ने पहले क्वालीफायर में गुजरात को 92 रनों से हराया था और उसका आत्मविश्वास बेंगलुरु के खेमे में जरूर होगा।
रविचंद्रन अश्विन ने की भविष्यवाणी
फाइनल मैच से पहले जियोस्टार पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "ये भी सही है कि गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। उन्होंने अपना दबदबा बनाया है और इसे एक किला बनाया है। ये ऐसा फाइनल है, जिसमें उन्हें अतिरिक्त आत्मविश्वास मिलेगा। वे पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी, आरसीबी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे फाइनल जीतने के लिए प्रबल दावेदार हैं। वे कुछ भी करें लेकिन उन्हें अपने खेल में गिरावट नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने पूरे सीजन के दौरान आक्रामक क्रिकेट खेला और उसमें बिल्कुल भी कमी नहीं आने देना चाहिए।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "दोनों टीमों का खेलने का तरीका बिल्कुल अलग है। आरसीबी अतिरिक्त जोखिम उठा रही है। उनके पास भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। जीटी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और ये आरसीबी के चैंपियन बनने में एकमात्र बाधा है।"
खबरें और भी
विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा पर बोले अश्विन
अश्विन ने कहा, "विराट बहुत ही समझदार खिलाड़ी हैं। धर्मशाला में पिछले मैच में उन्होंने कगिसो रबाडा की एक गेंद पर शॉट लगाया था। ऐसा लग रहा था कि मानो वो कह रहे हों कि तुम्हें पता नहीं है कि मैं क्या कर सकता हूं। तुमने मुझे अहमदाबाद में आउट किया था लेकिन मैं भी तुम्हें दिखा रहा हूं कि मेरे अंदर कितना हुनर है।"