Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सचिन तेंदुलकर ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की मांग, IPL के लिए सुझाए कई बदलाव

    Updated: Sun, 31 May 2026 02:49 PM (IST)

    सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन के लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने का सुझाव दिया है। उन्होंने पावरप्ले को दो भागों में बांटन ...और पढ़ें

    सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल को लेकर दिए सुझाव

    सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल को लेकर दिए सुझाव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को खत्म करने की बात कही है जो उनसे पहले भी कई लोग कह चुके हैं।

    रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल से लेकर कई मौजूदा क्रिकेटरों ने इस नियम को बदलने की बात कही है। 2023 में लागए गए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीमें अपनी प्लेइंग-11 में एक खिलाड़ी को मैच के दौरान बदल सकती हैं।

    हटा दो नियम

    सचिन ने कहा कि इस नियम को हटा देना चाहिए क्योंकि ये गेंदबाजों के लिए पहले से ही चुनौतीपूर्ण बने माहौल के बीच बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाने जैसा है। सचिन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो अवॉर्ड में बात करते हुए कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे ये महसूस होता है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा देना चाहिए। मुझे लगता है कि टी20 फॉर्मेट में जब आपके पास सिर्फ 20 ओवर हैं और आप गेंदबाजों के लिए पहले से ही चुनौतीपूर्ण बने माहौल में एक और बल्लेबाज को जोड़ रहे हो। मुझे ये असंतुलन जैसा दिखता है।"

    दिए और भी सुझाव

    सचिन ने आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच उपजे असंतुलन को बदलने के लिए दो और सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि पावरप्ले को दो भागों में बांटा जाए। वहीं पूरे मैच में एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति हो।

    खबरें और भी

    सचिन ने कहा, "छह ओवरों के पावरप्ले में घेरे के बाहर सिर्फ दो फील्डर ही मौजूद रहते हैं। इसमें शुरू के चार ओवर बल्लेबाजों के लिए रहने देते हैं जिसमें अभी जैसा है फील्डिंग वैसी ही रहेगी। इसके बाद दो ओवर गेंदबाजों के लिए होने चाहिए और फील्डिंग वाली टीम को ये फैसला करना चाहिए की आखिरी दो ओवर का पावरप्ले उसे कब लेना है। इसमें एक अतिरिक्त फील्डर घेरे के बाहर होना चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT Final: चिन्नास्वामी भगदड़ से सबक, बेंगलुरु पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; IPL 2026 फाइनल में सेलिब्रेशन पर बैन

    यह भी पढ़ें- RCB का IPL 2026 Final जीतना पक्का? GT से खिताबी जंग से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने