RCB का IPL 2026 Final जीतना पक्का? GT से खिताबी जंग से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
आईपीएल 2026 का फाइनल से पहले एक अनोखा रिकॉर्ड सामने आया है जिसके अनुसार, 2018 से क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने हमेशा फाइनल भी जीता है। इस बार आरसीबी ...और पढ़ें

IPL का ये अनोखा ट्रेंड इस बार भी रहेगा जारी?
HighLights
IPL 2026 Final मैच आज RCB और GT के बीच खेला जाएगा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा IPL Final 2026
RCB का जीतना पक्का? आंकड़े दे रहे गवाही
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेला जाना है। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, लेकिन मैच से पहले एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
रिकॉर्ड के अनुसार, आज आरसीबी की टीम का आईपीएल 2026 का फाइनल मैच जीतना पक्का है। ऐसा इसलिए, क्योंकि साल 2018 आईपीएल से एक ट्रेंड लगातार चल रहा है। वह है कि क्वालिफायर-1 मैच जीतने वाली टीम ने हर बार फाइनल मैच भी अपने नाम किया है।
ऐसे में इस सीजन आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। इस वजह से फाइनल मैच में जीत हासिल करना आरसीबी के पक्ष में दिख रहा है।
IPL का ये अनोखा ट्रेंड इस बार भी रहेगा जारी?
दरअसल, आईपीएल का मौजूदा प्लेऑफ फॉर्मेट टीमों को दूसरा मौका देता है, लेकिन पिछले कुछ साल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने उसका पूरा फायदा उठाया है।
2018- सीएसके ने क्वालिफायर-1 जीता और फिर आईपीएल 2018 फाइनल
2019- मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-1 जीता और फिर फाइनल मैच
2020- एमआई ने ट्रेंड बरकरार रखा
2021- सीएसके ने यही कारनामा फिर किया
2022- गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-1 जीतकर ट्रॉफी उठाई
2023- सीएसके ने फिर वहीं किया
2024- केकेआर ने क्वालिफायर-1 जीता और फाइनल मैच भी
2025- आरसीबी ने क्वालिफायर-1 जीता और फाइनल मैच भी
अब 2026 आईपीएल के क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम आरसीबी से उम्मीद की जा रही है कि वह इस ट्रेंड को जारी रखेगी, लेकिन गुजरात का सामना करना आरसीबी के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जीटी का घरेलू मैदान है, जहां टीम लगातार 4 मैच जीत चुकी है, इनमें आरसीबी के खिलाफ भी जीत दर्ज है। ऐसे में गिल की टीम अपने घर में ट्रॉफी उठाने को बेताब होगी।