Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर क्रिकेटर नहीं तो क्या होते प्रियांश आर्या? पंजाब के तूफानी बल्लेबाज ने बताया अपना बैकअप प्लान

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 04:11 PM (IST)

    पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उनकी पारी छोटी थी, लेकिन काफी प्रभावी थी। मैच के बा ...और पढ़ें

    प्रियांश आर्या ने बल्ले से दिखाया कमाल

    प्रियांश आर्या ने बल्ले से दिखाया कमाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने बल्ले से तूफान खड़ा करने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स को लगातार दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदें खेलीं और इतने में ही पंजाब की जीत की नींव रख दी। मैच के बाद इस युवा बल्लेबाज ने बताया है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो फिर क्या बन सकते थे?

    चेन्नई के खिलाफ प्रियांश ने 11 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के बूते पंजाब ने चेन्नई द्वारा रखे गए 210 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया। ये पंजाब की लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में पंजाब ने गुजरात को मात दी थी।

    क्रिकेटर नहीं तो क्या होते?

    मैच के बाद प्रियांश ने बताया कि अगर वह क्रिकेटर नहीं बन पाते तो क्या बन सकते थे? प्रियांश ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद कहा, "मेरे परिवार में सभी टीचर हैं। मेरी बहन भी टीचर है। मैं भी हो सकता है अगर क्रिकेटर नहीं होता तो टीचर होता।"

    उनसे जब पूछा गया कि क्या आप अब भी टीचर बनने के बारे में सोचते हैं? इस पर प्रियांश ने कहा, "अब कोई चांस नहीं है।

    पिछले सीजन किया था डेब्यू

    प्रियांश ने पिछले ही सीजन आईपीएल डेब्यू किया था और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कमाल किया था। उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने पिछले सीजन चेन्नई के खिलाफ खेले मैच में शतक जमाया था। पंजाब उस सीजन खिताब नहीं जीत सकी जिसकी कमी वह इस सीजन पूरी करना चाहेगी। प्रियांश के साथ प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी पंजाब की ताकत रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: बीच सीजन में आईपीएल छोड़कर घर लौटे पैट कमिंस, SRH की बढ़ी टेंशन

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli 'RCB के 5वें विदेशी खिलाड़ी'? इंटरव्‍यू में पूछा गया विवादित सवाल! फिर किंग ने दिया मुंहतोड़ जवाब