Virat Kohli 'RCB के 5वें विदेशी खिलाड़ी'? इंटरव्यू में पूछा गया विवादित सवाल! फिर किंग ने दिया मुंहतोड़ जवाब
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ज्यादातर समय लंदन में रहते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आरसीबी 5 विदेशी प्लेयर के ...और पढ़ें
-1775289418388_m.webp)
शानदार फॉर्म में किंंग कोहली।
HighLights
शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली
पहले ही मैच में खेली अर्धशतकीय पारी
रविवार को फिर एक्शन में नजर आएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ज्यादातर समय लंदन में रहते हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आरसीबी 5 विदेशी प्लेयर के साथ मैदान में उतर रही है? दानिश सैत के इस सवाल पर विराट कोहली की हंसी छूट गई। दानिश ने कोहली की बताया कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है।
क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?
मिस्टर नैग्स के नाम से मशहूर दानिश ने कहा, 'सोशल मीडिया पर लोग आपके बारे में बहुत कुछ कह रहे हैं। उनका कहना है कि आरसीबी 5 विदेशी प्लेयर के साथ खेल रही है।' इस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वे असल में क्या पूछ रहे हैं। मुझे नहीं पता आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। फिर कोहली ने पूछा, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
पहले ही मैच में गरजा बल्ला
विराट कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत में एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। 19वें सीजन के पहले ही मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 5 चौकों के साथ-साथ 5 छक्के भी लगाए। किंग कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी अपने दूसरे मुकाबले में रविवार, 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएगी।
9000 का आंकड़ा छू सकते विराट
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पहले सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट ने अब तक खेले 268 मैच की 260 पारियों में 8730 रन बनाए हैं। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज की औसत 39.86 की और स्ट्राइक रेट 133.14 की रही है। लीग में विराट के नाम 64 अर्धशतक के साथ ही 8 शतक दर्ज हैं। वह 9000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 270 रन दूर हैं।
खबरें और भी
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
- विराट कोहली: 8730 रन
- रोहित शर्मा: 7124 रन
- शिखर धवन: 6769 रन
- डेविड वॉर्नर: 6565 रन
- सुरेश रैना: 5528 रन
यह भी पढ़ें- 'उनकी बैटिंग मुझे अजीब लगती है', विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया हैरान करने वाला दावा