Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उनकी बैटिंग मुझे अजीब लगती है', विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया हैरान करने वाला दावा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:57 PM (IST)

    भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली की बैटिंग को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। अश्विन का कहना है कि इस उम्र में कोहली की बल्लेबा ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    HighLights

    1. विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया अर्धशतक

    2. अश्विन ने कोहली को लेकर किया बड़ा दावा

    3. अश्विन ने विराट की बैटिंग को बताया अजीब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में फिफ्टी लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार जीत दिलाई। उनकी बल्लेबाजी पर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बावजूद कोहली अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।

    विराट ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिससे आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अब अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की है और इस उम्र में विराट की रन बनाने की भूख की सराहना की है। पूर्व भारतीय स्पिनर का मानना है कि वो शानदार प्रदर्शन कर दिखा रहे हैं कि इस खेल को कैसे खेला जाना चाहिए। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया था।

    रविचंद्रन अश्विन ने की विराट कोहली की तारीफ

    जियोस्टार पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "मुझे इस उम्र में उनका खेल काफी अजीब लगता है। जब हमारी बात होती है, तो मैं उनसे कभी-कभी ये बात जरूर कहता हूं। इस मैच में भी जब वे 40 रनों के आसपास बैटिंग कर रहे थे और दोनों के बीच अच्छी पार्टनरशिप चल रही थी, उस समय आरसीबी की टीम आसानी से आगे बढ़ रही थी। उन्होंने पहला सिंगल लिया और फिर रूक गए। इस दौरान दूसरा बल्लेबाजी अभी तक आधी दूरी भी नहीं ही तय कर पाया था। वे दूसरे रन के लिए भी देखने लगे थे।"

    भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ी ने आगे कहा, "लेग साइड की तरफ बाउंड्री 57 मीटर की थी। ये दिखाता है कि आज भी वे खेल के प्रति कितना उत्साह दिखाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो वो लोगों को दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हों कि खेल को कैसे खेला जाना चाहिए। वे पूरी शिद्दत के साथ और वैसे ही खेलते हैं, जैसे इस खेल को खेला जाना चाहिए। विराट ने इस बार जो कुछ भी किया, उसमें मुझे यही बात सबसे खास लगी। आरसीबी इसी अंदाज में खेलती रही, तो विराट को बस पूरे 20 ओवर तक बैटिंग करते रहना होगा।"

    खबरें और भी

    विराट कोहली का अर्धशतक

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में कोहली ने शानदार अंदाज दिखाया। उन्होंने टी20 क्रिकेट आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद पहली बार खेला था। इसके बावजूद उन्होंने बेहतरीन फॉर्म दिखाया और अर्धशतक लगाया। कोहली ने 38 गेंदों पर 5 चौके और उतने ही छक्के की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच Ambati Rayudu ने उठाई मांग, बोले- विराट कोहली फिर संभालें टेस्ट कप्तानी का जिम्मा

    यह भी पढ़ें- Sunil Gavaskar की BCCI से मांग, IPL से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर कसें शिकंजा; 2 साल का बैन काफी नहीं